/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/01/screenshot-599-2025-11-01-22-22-13.png)
बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। रेलवे प्रशासन ने त्योहारों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिये 147 पूजा विशेष ट्रेनें 1,585 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 86 पूजा विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 1,364 फेरों में चलाई जा रही हैं। इस प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर 233 पूजा विशेष ट्रेनें 2,949 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से त्यौहारों में यात्रियों की यात्रा सुगम हो रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
यह ट्रेनों हो रहीं संचालित
- 01 नवम्बर, 2025 को 05325 गोमती नगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी गोमती नगर से 00.15 बजे
प्रस्थान कर बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 05062 टनकपुर-अछनेरा पूजा विशेष गाड़ी टनकपुर से 04.35 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत,
इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा जं. होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 01454 गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) पूजा विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से 05.00 बजे प्रस्थान कर
औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी जं. होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 05037 गोमती नगर-पनवेल पूजा विशेष गाड़ी गोमती नगर से 05.25 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग,
कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 05.25 बजे प्रस्थान कर आनन्दनगर,
बढ़नी, गोंडा होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 05017 मऊ-सूरत पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 05.30 बजे प्रस्थान कर भटनी, गोरखपुर, बस्ती,
गोंडा, बादशाहनगर, कानपुर सेंट्रल होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 06.30 बजे प्रस्थान कर भटनी,
सीवान, छपरा होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 01052 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 06.35 बजे प्रस्थान कर
वाराणसी जं., सूबेदारगंज, गोविन्दपुरी, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 07.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा,
लखनऊ, मुरादाबाद होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से
14.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी बहराइच से 14.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बढ़नी,
आनन्दनगर होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, लखनऊ,
कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 05074 लालकुआँ-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु) पूजा विशेष गाड़ी लालकुआँ से 17.55
बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, मथुरा जं. होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 03216 थावे-पटना पूजा विशेष गाड़ी थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर मसरख, खैरा होते हुये
चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 01046 गाजीपुर सिटी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी गाजीपुर
सिटी से 20.30 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी जं. होते हुये चलाई जायेगी।
- 01 नवम्बर, 2025 को 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे पूजा विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से 22.40 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार,
जौनपुर, वाराणसी जं., सूबेदारगंज, गोविन्दपुरी होते हुये चलाई जायेगी।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/01/233-2025-11-01-22-22-55.jpeg)
यह भी पढ़ेंः-
Bareilly News: सेवानिवृत्त होने पर 8 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने दी सम्मान पूर्व विदाई
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us