/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/14/img-20251114-wa0164-2025-11-14-15-54-49.jpg)
केंद्रीय आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति की गवर्निंग बॉडी में सदस्य दक्ष शर्मा पाराशर
वाईबीएन संवाददाता बरेली।
बिहार में चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की जीत पर बरेली के भाजपा नेताओं ने भी खुशी जताई। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति की गवर्निंग बॉडी के सदस्य दक्ष शर्मा पाराशर ने कहा है कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति का नतीजा है। भाजपा के दोनों बड़े नेताओं का नेतृत्व अतुलनीय और अकल्पनीय है। विपक्ष इनके आगे बेदम है।
पत्रकारों से बातचीत में आयुष मंत्रालय के हिंदी भाषा समिति के सदस्य एवं सदस्य स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार दक्ष शर्मा पाराशर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सर्वोपरि है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को जो भारी जीत मिली है। उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति छुपी है। उन्होंने कहा है अमित शाह भाजपा के चाणक्य है। उनके नेतृत्व में भाजपा जीत के रिकॉर्ड कायम कर रही है। वहीं कांग्रेस में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के लिए दिन प्रति दिन पराजय का रिकॉर्ड कायम करने में लगे हैं। दक्ष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। बिहार की जनता ने विकास को वोट दिया है। अब बिहार में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि जनतंत्र में सबका जीवन, सुखी समृद्ध और खुशहाल हो, ऐसी उनकी कामना है। .उन्होंने भी कहा कि महिलाओं की लोकतंत्र में सहभागिता बढ़ना भी भारतीय राजनीति का सुखद अनुभव है...।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/14/img-20251025-wa0031-2025-11-14-16-17-24.jpg)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us