Advertisment

बिहार चुनाव परिणाम 2025 : देखें पल-पल की Live अपडेट, जानें — कौन आगे कौन पीछे?

बिहार चुनाव 2025 में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार किया। 191 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी-जेडीयू उत्साहित हैं। तेजस्वी यादव की MGB 47 सीट ने दी टक्कर। देखते रहिए पल पल की अपडेट, कौन आगे कौन पीछे?

author-image
Ajit Kumar Pandey
एडिट
बिहार चुनाव परिणाम 2025: देखें पल-पल की अपडेट, जानें — कौन आगे कौन पीछे? | यंग भारत न्यूज

बिहार चुनाव परिणाम 2025: देखें पल-पल की अपडेट, जानें — कौन आगे कौन पीछे? | यंग भारत न्यूज Photograph: (YBN)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के रूझान आने शुरू हो गए हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि अब तक के रूझानों के अनुसार कौन—कौन से प्रत्याशी कहां-कहां से आगे चल रहे हैं और कौन-कौन पीछे चल रहे हैं। 

बिहार की हॉट सीटों पर बड़ी अपडेट, जानें कौन आगे, कौन चल रहा पीछे

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण में 64.46 प्रतिशत और दूसरे चरण में 65.12 प्रतिशत के रिकॉर्ड मतदान ने इस चुनाव के नतीजों को बेहद दिलचस्प और अप्रत्याशित बना दिया है। अब पूरे राज्य की नज़र 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर है। प्रभात खबर आपको प्रमुख सीटों की लाइव कवरेज दे रहा है, हर दिल दहला देने वाली अपडेट के साथ - कौन आगे चल रहा है, कौन पीछे, कौन जीत रहा है और कौन से बड़े नाम बढ़त बनाए हुए हैं।

तारापुर (मुंगेर) - उपमुख्यमंत्री समत चौधरी: चौथे दौर की मतगणना के बाद समत चौधरी राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार से आगे चल रहे हैं।

लखीसराय - विजय सिन्हा की चौथी परीक्षा: तीसरे राउंड में विजय सिन्हा कांग्रेस के अमरेश कुमार से 2,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Advertisment

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र (दरभंगा) - संस्कृति बनाम राजनीति: चौथे राउंड के बाद मैथली ठाकुर 4,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र (पश्चिम चंपारण): कांग्रेस के अभिषेक रंजन आगे चल रहे हैं, भाजपा के उमाकांत सिंह और जनसुराज पार्टी के मनीष कश्यप पीछे चल रहे हैं।

काराकाट (रोहतास) - ग्लैमर और रणनीति का मिश्रण: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे चल रही हैं, जनता दल के महाबली सिंह आगे चल रहे हैं।

Advertisment

नबीनगर (औरंगाबाद) — विरासत बनाम युवा जोश: बाहुबली आनंद मोहन सिंह के बेटे चेतन आनंद आगे चल रहे हैं, जबकि राजद के आमोद चंद्रवंशी और जनसुराज पार्टी की अर्चना चंद्रा पीछे चल रही हैं।

महुआ (वैशाली) — लालू परिवार की साख दांव पर: बिहार के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के सबसे बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह से पीछे चल रहे हैं।

लालगंज (वैशाली) — युवा बनाम अनुभव: लालगंज में राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला आगे चल रही हैं।

Advertisment

दानपुर विधानसभा सीट — सत्ता का तापमान बढ़ाने वाली सीट: दानापुर विधानसभा सीट — रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं।

राघोपुर विधानसभा सीट — लालू परिवार का गढ़ फिर चर्चा में: राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।

छपरा सीट - ग्लैमर बनाम संगठन: खेसारी लाल यादव (राजद) पीछे चल रहे हैं, छोटी कुमारी (भाजपा) पहले दौर की मतगणना में आगे चल रही हैं।

रघुनाथपुर (सीवान) - बाहुबली बनाम संगठन: बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब आगे चल रहे हैं।

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र (पश्चिम चंपारण): मनीष कश्यप भाजपा से पीछे, कांग्रेस के उमाकांत सिंह आगे।

कैंडिडेट्सआगे चल रहे हैंपीछे चल रहे हैं
तेजस्वी प्रसाद यादवराजद, राघोपुर-
सम्राट चौधरीBJP, तारापुर-
तेज प्रताप यादव-जनशक्ति जनता दल, महुआ
विजय कुमार सिन्हाBJP, लखीसराय-
मैथिली ठाकुरBJP, अलीनगर-
मंगल पांडे-BJP, सिवान
विजय कुमार चौधरीRJD, सरायरंजन-
सिद्धार्थ सौरवबीजेपी, मटिहानी-
नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ ​​बोगो सिंहआरजेडी, बनियापुर-
केदार नाथ सिंहबीजेपी, वैशाली-
सिद्धार्थ पटेलजेडीयू, महिषी-
गौतम कृष्णआरजेडी, टिकारी-
अजय कुमारआरजेडी, मोतिहारी-
देवा गुप्ताआरजेडी, चिरैया-
लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादवआरजेडी, चनपटिया-
अभिषेक रंजनकांग्रेस, बेगूसराय-
अमिता भूषणकांग्रेस, लखीसराय-
विजय कुमार सिन्हाबीजेपी, सिवान-
मंगल पांडेबीजेपी, बिहपुर-
कुमार शैलेन्द्रबीजेपी, भागलपुर-
रोहित पांडेबीजेपी, एकमा-
मनोरंजन सिंहजेडीयू, घोसी-
रामबली सिंह यादवसीपीआईएमएल, तरारी-
मदन सिंह पुत्र कुमी सिंहसीपीआईएमएल, गोह-
अमरेन्द्र कुमारआरजेडी, सुरसन्ड-
प्रोफेसर नागेंद्र राऊतजेडीयू, मोकामा-
अनंत कुमार सिंहजेडीयू, बरबीघा-
डॉ. कुमार पुष्पंजयजेडीयू, परबत्ता-
बाबूलाल शोर्यालजेपीआरवी, पिपरा-
श्याम बाबू प्रसाद यादवबीजेपी, रक्सौल-
प्रमोद कुमार सिन्हाबीजेपी, मुजफ्फरपुर-
रंजन कुमारबीजेपी, लालगंज-
संजय कुमार सिंहबीजेपी, गोरियाकोठी-
देवेश कांत सिंहबीजेपी, अरवल-
मनोज कुमारबीजेपी, हिसुआ-
अनिल सिंहबीजेपी, वरसालीगंज-
अरुणा देवीबीजेपी, केसरिया-
शालिनी मिश्राजेडीयू, चकई-
सवित्री देवीआरजेडी, सरायरंजन-
विजय कुमार चौधरीजेडीयू, जहानाबाद-
राहुल कुमारआरजेडी, बाजपट्टी-
मुकेश कुमार यादवआरजेडी, रुन्नीसैदपुर-
पंकज कुमारजेडीयू, साहेबपुर कमाल-
सत्तानन्द सम्बुद्ध उर्फ ​​ललन जीआरजेडी, ब्रह्मपुर-
शंभू नाथ यादवआरजेडी, पारू-
शंकर प्रसादआरजेडी, हरलाखी-
सुधांशु शेखरजेडीयू, मढ़ौरा-
जीतेन्द्र कुमार रायआरजेडी, तेघड़ा-
रजनीश कुमारबीजेपी, जाले-
जिबेश कुमारबीजेपी, कल्याणपुर-
सचिन्द्र प्रसाद सिंहबीजेपी, बिस्फी-
हरिभूषण ठाकुरबीजेपी, कांटी-
अजीत कुमारजेडीयू, Filter-

शुरुआती रुझानों से लगता है कि तेजस्वी का दांव उतना सफल नहीं हुआ जितना उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, महागठबंधन MGB ने अभी भी 47 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जो यह दर्शाता है कि विपक्ष मजबूत है। याद रखें बिहार की जनता का अंतिम फैसला कुछ ही घंटों में सामने होगा। हर गणना केंद्र पर हो रही हलचल राज्य के भविष्य की दिशा तय कर रही है। NDA की ताकत डबल इंजन या अनुभव? 

NDA की बढ़त के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का प्रभाव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन का लंबा अनुभव और डबल इंजन केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन का नारा मतदाताओं को लुभाने में कामयाब रहा है। स्थिरता का फैक्टर मतदाताओं ने शायद 'अनुभव' को 'बदलाव' पर तरजीह दी है। 

नीतीश कुमार की 'सुशासन बाबू' की छवि और स्थिर सरकार देने का ट्रैक रिकॉर्ड एक बड़ा कारण हो सकता है। महिला वोट बैंक नीतीश कुमार ने हमेशा महिला वोट बैंक पर फोकस किया है जैसे शराबबंदी और साइकिल योजना। यह वर्ग पारंपरिक रूप से NDA का मजबूत स्तंभ रहा है। 

चुनावी दंगल का टर्निंग पॉइंट 

बिहार के चुनावी इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है कि शुरुआती रुझान बाद में पलट गए हैं। यह परिणाम खासकर तब होता है जब दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के वोटों की गिनती शुरू होती है। 

Bihar Election Result 2025 | Bihar Election Result Live Update | Nitish Vs Tejashwi | NDA Wins Bihar | Bihar Verdict 

Nitish Vs Tejashwi Bihar Election Result 2025 NDA Wins Bihar Bihar Verdict Bihar Election Result Live Update
Advertisment
Advertisment