/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/01/priyanka-gandhi-begusarai-rally-2025-11-01-18-17-06.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाजी और रणनीति दोनों तेज होती जा रही हैं। शनिवार को कांग्रेस सांसद और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के बेगूसराय दौरे ने राजनीतिक माहौल को अचानक गर्मा दिया। एक ओर जहां वह महागठबंधन की एकजुटता दिखाने आईं, वहीं उन्होंने अपने भाषण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सड़कों की अप्रत्यक्ष तारीफ कर सबको चौंका दिया।
प्रियंका गांधी सुबह पटना पहुंचीं, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। पहले तो खबर आई कि उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है, मगर थोड़ी देर बाद यह साफ हो गया कि प्रियंका सड़क मार्ग से बेगूसराय के बछवाड़ा जा रही हैं। इसी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि आपकी धरती बहुत सुंदर है, गंगा मइया की कृपा है और सड़कें भी बहुत अच्छी हैं। इसी पवित्र भूमि से महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की शुरुआत की थी।
प्रियंका गांधी का बयान बना चुनावी बहस का मुद्दा
प्रियंका का यह बयान जहां सड़क विकास को लेकर नीतीश कुमार के काम की तारीफ के रूप में देखा जा रहा है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे कांग्रेस की रणनीतिक चूक करार दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान महागठबंधन में पहले से मौजूद मतभेदों को और उभार सकता है। प्रियंका का मकसद भले ही जनता को साधना रहा हो, लेकिन नीतीश की तारीफ ने एनडीए के लिए अप्रत्याशित राहत का माहौल बनाया है।
महागठबंधन में दरार, बछवाड़ा सीट बनी विवाद का केंद्र
बेगूसराय की बछवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस और वाम दल आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने शिव प्रकाश गरीबदास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि CPI ने अपने वरिष्ठ नेता अवधेश राय को मैदान में उतारा है। दोनों ही पार्टियां खुद को असली महागठबंधन प्रत्याशी बता रही हैं। CPI का दावा है कि उन्हें RJD और वाम दलों का समर्थन मिला है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि CPI “बीजेपी की बी टीम” बनकर चुनाव लड़ रही है।
इस सीट पर संघर्ष सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया है। कांग्रेस के लिए यह सीट महागठबंधन में अपनी प्रासंगिकता साबित करने का मौका है, जबकि CPI इस सीट पर अपने जनाधार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
priyanka Gandhi | Priyanka Gandhi 2025 | Priyanka Gandhi Bihar | Priyanka Gandhi emotional speech | Priyanka Gandhi speech | priyanka gandhi vadra | bihar election | bihar election 2025 | Bihar Election 2025 News | bihar election 2025 live | Bihar election 2025 updates | Bihar Election Breaking | bihar election polls
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us