Advertisment

तेजस्वी यादव का एग्जिट पोल पर पलटवार: जनता ने दिया बदलाव का जनादेश, 18 को होगी शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर आए एग्जिट पोल नतीजों को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल “फर्जी कहानी” है और जनता ने इस बार निर्णायक बदलाव के लिए वोट किया है।

author-image
YBN Bihar Desk
Tejashwi Yadav (1)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजों ने जहां सियासी हलचल तेज कर दी है, वहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इन सर्वेक्षणों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एग्जिट पोल बीजेपी समर्थित फर्जी कहानी है, जो जनता के असली मूड को नहीं दर्शाती। तेजस्वी का दावा है कि इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन तय है और 14 नवंबर को मतगणना के बाद सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर वोट किया है। उनके अनुसार गांव-गांव घूमने पर जो माहौल हमने देखा, उसमें स्पष्ट था कि जनता बदलाव चाहती है। जो एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं, वे सत्तारूढ़ दल की बौखलाहट का परिणाम हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें एग्जिट पोल के नतीजों से कोई आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि उन्हें जनता के फैसले पर पूरा भरोसा है। तेजस्वी ने कहा कि14 नवंबर को जब असली नतीजे आएंगे, तो वही एजेंसियां अपने आंकड़ों पर शर्मिंदा होंगी। जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है और इस बार कोई संशय नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उन्हें 1995 के बाद से अब तक का सबसे मजबूत जनसमर्थन मिला है। उनके अनुसार, “इस बार लोगों ने रिकॉर्ड मतदान किया है और यह वोट बदलाव का संकेत है। जनता बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से परेशान है, अब वो विकास की राजनीति चाहती है।”

Advertisment

तेजस्वी ने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन अब घबराया हुआ है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान खत्म होने से पहले ही एग्जिट पोल जारी कर दिए गए ताकि लोगों का मनोबल कमजोर किया जा सके। तेजस्वी ने कहा कि यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया गया, लेकिन बिहार की जनता समझदार है। वो अब किसी भ्रम में नहीं आने वाली।

उन्होंने चुनाव आयोग को भी चेतावनी दी कि मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी हुई तो जनता चुप नहीं बैठेगी। अगर काउंटिंग स्लो करने या नतीजों में हेरफेर की कोशिश हुई तो जनता उसका जवाब देगी। हर बूथ पर हमारे कार्यकर्ता सतर्क हैं।

तेजस्वी यादव ने भरोसा जताया कि 14 नवंबर को मतगणना के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनेगी और 18 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित होगी।

Advertisment

तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार ने जातीय समीकरणों से ऊपर उठकर विकास और अवसर के मुद्दों पर मतदान किया है। जनता ने परिवर्तन में भरोसा जताया है और अब बिहार नई दिशा की ओर बढ़ने को तैयार है।

bihar election 2025 | Bihar election 2025 impact | bihar election 2025 live | Bihar Election 2025 News | Bihar election 2025 updates 

Bihar election 2025 updates Bihar Election 2025 News bihar election 2025 live Bihar election 2025 impact bihar election 2025
Advertisment
Advertisment