Advertisment

बिहार चुनाव 2025: राघोपुर में पवन सिंह की गर्जना - “मैं नेता नहीं, बेटा हूं”, तेजस्वी के गढ़ में BJP प्रत्याशी के लिए वोट की अपील

बिहार चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर में पवन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सतीश राय के लिए जनसभा की। पवन सिंह बोले - “मैं नेता नहीं, बेटा हूं।” सभा में तेजस्वी पर अप्रत्यक्ष वार और विकास पर बहस गर्म।

author-image
YBN Bihar Desk
Pawan Singh in Raghopur

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी जंग और दिलचस्प होती जा रही है। राघोपुर, जो लंबे समय से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का सियासी गढ़ माना जाता है, आज बीजेपी के सुर में गूंज उठा। भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह ने राघोपुर के विदुपुर में जनसभा कर राजनीतिक माहौल में नई गर्मी ला दी। हेलीकॉप्टर से पहुंचे पवन सिंह ने संत कबीर महंत रामदयाल दास कॉलेज मैदान में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार राय के समर्थन में वोट की अपील की।

सभा के दौरान पवन सिंह ने अपने चिर-परिचित भावनात्मक अंदाज़ में कहा कि एक छोटे गांव के लड़के को आप सबने पवन सिंह बनाया। मैं कोई पावर स्टार नहीं हूं, बस आप सबका बेटा हूं, आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता जिसको चाहती है, वही नेता बनता है, आप लोगों के पास ताकत है, आप चाहें तो किसी को बना सकते हैं और चाहें तो बिगाड़ भी सकते हैं। इस बार सतीश भैया को जिताइए, वे आपके सेवक बनकर काम करेंगे।

पवन सिंह ने अपने भाषण में बिहार की बदलती तस्वीर का भी जिक्र किया और कहा कि आज से पंद्रह साल पहले का बिहार और आज का बिहार अलग है। पहले लोग बिहारी बोलने में झिझकते थे, आज गर्व से कहते हैं कि हम बिहारी हैं। उनके इस बयान पर मैदान तालियों से गूंज उठा। पवन सिंह ने जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि इस बार वोट सोच-समझकर दीजिए, क्योंकि “बटन आपका, भविष्य बिहार का।”

सभा के दौरान भोजपुरी गायक ने विपक्षी खेमे पर भी निशाना साधा। हालांकि उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि बहुत लोग बोलते हैं कि उन्होंने ये किया, वो दिया, लेकिन बोलने और करने में बहुत फर्क होता है। उनका यह बयान सीधे तेजस्वी यादव के विकास दावों पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisment

pawan singh | bjp | Tejashwi Yadav | rjd tejashwi yadav | Tejashwi Yadav Bihar | tejashwi yadav bihar chunav

tejashwi yadav bihar chunav Tejashwi Yadav Bihar rjd tejashwi yadav तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav bjp pawan singh
Advertisment
Advertisment