रणबीर कपूर 'धूम' फ्रेंचाइज के चौथे भाग में नजर आने वाले हैं। एनिमल पार्क की जबरदस्त सफलता के बाद लोग रणबीर को एक बार फिर विलन के रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं। इसकी शूटिंग साल 2026 में की जाने की खबर है।
ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में अपनी शक्तियां समझ चुका रणबीर का किरदार 'शिवा', दूसरे भाग में रणवीर सिंह यानी 'देव' के खिलाफ करेगा युद्ध। इस फिल्म को साल 2026 में किया जा सकता है रिलीज।
ये अयान मुखर्जी के 'ब्रह्मास्त्र' यूनिवर्स की आखिरी फिल्म होगी। इसे साल 2027 तक रिलीज किये जाने की उम्मीद है।
नितेश तिवारी की रामायण की चर्चा हर तरफ है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। रामायण का पहला भाग साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
रामायण का दूसरा और अंतिम भाग 2027 की दिवाली पर शेड्यूल किया जा चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और यश भी नजर आएंगे।
रणवीर कपूर को एनिमल से जो सफलता मिली है वो अविश्वसनीय है। इस फिल्म में रणबीर को सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर दिया था। अब लोग उसी फिल्म के सीक्वल एनिमल पार्क का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे साल 2027-28 में रिलीज किया जा सकता है।
संजय लीला बंसाली जब भी कोई प्रोजेक्ट लेकर आते हैं, दर्शकों की उत्सुकता खुद-बा-खुद बढ़ जाती है। उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ फिल्म लव एंड वॉर की घोषणा कर दी है। ये फिल्म क्रिसमस 2025 से सिनेमाघरों पर देखी जा सकेगी।