/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/25/lakhwinder-kumar-2025-10-25-22-50-59.jpg)
Lakhwinder Kumar Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। अमेरिका से भारत लौटे बिश्नोई गैंग के प्रमुख सहयोगी लखविंदर कुमार को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। यह सफलता केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के सहयोग से हासिल की है। लखविंदर, लॉरेंस विश्नोई का सबसे विश्वासपात्र और करीबी माना जाता है।
A fugitive gangster Lakhvinder Kumar having an Interpol Red Notice against him and allegedly associated to the Lawrence Bishnoi gang was deported from the United States on Saturday in an operation coordinated by the CBI, officials said.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 25, 2025
(Photo Source: Third Party) pic.twitter.com/em7jfLoBhw
लखविंदर के खिलाफ दर्ज हैं गंभीर मामले
CBI के अनुसार, लखविंदर पर हरियाणा में वसूली, धमकी, अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 26 अक्टूबर 2024 को INTERPOL ने रेड नोटिस जारी किया था, जिससे उसका पता लगा और अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया। CBI ने BHARATPOL प्लेटफॉर्म के माध्यम से अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने बताया कि रेड नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जारी किया जाता है।
130 अपराधियों को भारत ला चुकी है सीबीआई
लखविंदर की गिरफ्तारी भारत में संगठित और अंतर्राष्ट्रीय अपराध के खिलाफ जारी अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। CBI पिछले कुछ वर्षों में 130 से अधिक वांटेड अपराधियों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए भारत वापस लाई है। पिछले महीने भी हरियाणा और गुजरात के वांटेड अपराधियों को CBI और संबंधित राज्य पुलिस ने विदेश से भारत लाकर गिरफ्तार किया था।
Lawrence Bishnoi gang | Lakhwinder Kumar | haryana police | Interpol Red Notice n
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)