Advertisment

Islamabad blast पर पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

इस्लामाबाद कोर्ट ब्लास्ट में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया आरोप। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा- ये झूठे और हताशापूर्ण आरोप हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय गंभीरता से नहीं लेगा।

author-image
Dhiraj Dhillon
RANDHIR JAISWAL

Photograph: (Google)

नई दिल्ली, आईएएनएस। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक अदालत में मंगलवार को हुए आत्मघाती धमाके का ठीकरा पाकिस्तान ने भारत के सिर फोड़ने का प्रयास किया, जबकि पाकिस्तान के हुक्मरान मंगलवार को ही इस घटना को अफगानिस्तान के साथ चल रही टेंशन का परिणाम करार दे रहे थे। इस हमले में 12 लोगों की मौत और 36 घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर हमला कराने का आरोप लगाया। भारत ने पाकिस्तान के इस आरोप को सख्ती से खारिज कर दिया।

जानें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्या बोले?

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- भारत स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी नेतृत्व के निराधार आरोपों को खारिज करता है। पाकिस्तान अपनी आंतरिक राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य दखल को छिपाने के लिए भारत के खिलाफ झूठ फैलाता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की यह चाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अब पुरानी हो चुकी है और कोई भी देश इससे भ्रमित नहीं होगा।

रक्षा मंत्री ने तालिबान शासन को जिम्मेदार बताया

दिलचस्प बात यह है कि जहां शरीफ भारत पर हमला प्रायोजित करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं उनके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले के लिए तालिबान शासन को जिम्मेदार बताया। दोनों नेताओं के विरोधाभासी बयान पाकिस्तान की दुविधा को उजागर करते हैं। घटना ऐसे समय पर हुई है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। तीन दौर की वार्ता और कतर-तुर्किए की मध्यस्थता के बावजूद दोनों देशों के बीच झड़पें जारी हैं।

Pakistan blast news | India Pakistan conflict | Pakistan allegations against India 

Advertisment
Pakistan allegations against India India Pakistan conflict Pakistan blast news
Advertisment
Advertisment