/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/satlite-launch-2025-11-02-09-38-12.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। ISRO Launch Today : भारत ने अब तक के अपने सबसे भारी संचार उपग्रह को लांच करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह खासतौर पर भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया गया है। इस उपग्रह से भारतीय नौसेना की संचार क्षमता अव्वल दर्जे की हो जाएगी।
4400 किलोग्राम का होगा यह संचार उपग्रह
रविवार शाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) संचार उपग्रह GSAT-7R (CMS-03) को लॉन्च करेगा। यह भारत का अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह होगा, जिसका वजन करीब 4,400 किलोग्राम है। इसरो इस मिशन को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से शाम 5:26 बजे प्रक्षेपित करेगा। लॉन्च का सीधा प्रसारण इसरो के YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा।
नौसेना की निगरानी क्षमता को मजबूत करेगा स्वदेशी उपग्रह
यह स्वदेशी उपग्रह भारतीय नौसेना की समुद्री संचार और निगरानी क्षमता को मजबूत करेगा। इसमें कई अत्याधुनिक भारतीय तकनीकी घटक शामिल किए गए हैं, जो विशेष रूप से नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं।
LVM3 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक GSAT-7R उपग्रह को इसरो के LVM3 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, यही वह लॉन्च व्हीकल है जिसने चंद्रयान-3 मिशन के तहत भारत को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारा था। यह LVM3 की पांचवीं ऑपरेशनल उड़ान होगी। इसरो के अनुसार, CMS-03 एक मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जो पूरे हिंद महासागर क्षेत्र और भारतीय भूभाग पर सेवाएं प्रदान करेगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us