Advertisment

'रेड कॉरिडोर' का दौर और आतंकवाद के काले दिन अब इतिहास बन चुके: प्रधानमंत्री मोदी

पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रचंड जनादेश एनडीए को जनता की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने के लिए सशक्त करेगा।

author-image
Mukesh Pandit
Modi Celebrait Victory

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।बिहार चुनाव में मतगणना का दौर जारी है। रुझानों में एनडीए को मिल रही प्रचंड जीत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए मतदान कर रहा है, एक ऐसा दृष्टिकोण जहां हर परिवार को अवसर, सम्मान और समानता मिले। एक ऐसा समाज जहां तुष्टिकरण के लिए कोई जगह न हो। तुष्टिकरण के युग की जगह अब सार्वभौमिक संतुष्टि (संतुष्टिकरण) ने ले ली है। 

PM Modi Celebration

सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट 

उन्होंने कहा कि भारत की जनता अब केवल विकास चाहती है। भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है, जहां हर परिवार को समानता, सम्मान और अवसर मिलता है और जहां अब तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं है।

देशवासी अब सिर्फ विकास चाहते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि देशवासी अब सिर्फ विकास चाहते हैं, तेज विकास चाहते हैं, और विकसित भारत बनाना चाहते हैं। नई सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रहा है। बिहार ने यह सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है।

ये जीत बिहार की उन बहनों और बेटियों की

उन्होंने कहा कि आज की ये जीत बिहार की उन बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने आरजेडी के राज में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया। आज के ये परिणाम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद की राजनीति को दिया गया जनादेश है। रेड कॉरिडोर का दौर और आतंकवाद के काले दिन अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं।

Advertisment

बिहार विकास के पथ पर 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, और यह प्रगति अजेय है। ये नतीजे उन आलोचकों को करारा जवाब हैं जो कभी बिहार में विकास के विचार का विरोध करते थे, उन लोगों को जो बेशर्मी से दावा करते थे कि बिहार को एक्सप्रेसवे या हाईवे की जरूरत नहीं है, और उन लोगों को जो तर्क देते थे कि बिहार को उद्योगों की जरूरत नहीं है।

बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान नहीं किया 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही यहां की परंपरा और संस्कृति का आदर किया। सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो लोग बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे। इनकी हेकड़ी देखिए, आरजेडी और कांग्रेस ने आज तक छठी मैया से माफी नहीं मांगी, और बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल करने के लिए काम कर रही है। इसका उद्देश्य इस संस्कृति की वैश्विक और राष्ट्रीय 

Advertisment

मोदी ने भाजपा के गठबंधन सहयोगियों को दी बधाई

मोदी ने भाजपा के गठबंधन सहयोगियों - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा-रालोद सुप्रीमो चिराग पासवान, हम नेता जीतन राम मांझी और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भी बधाई दी। मोदी ने कहा, "बिहार के मेरे परिवार के सदस्यों का हार्दिक आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रचंड जनादेश एनडीए को जनता की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने के लिए सशक्त करेगा। 

"एनडीए ने राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया

भाजपा, जद (यू) और अन्य दलों वाला एनडीए 243 सदस्यीय सदन में 204 सीटों पर बढ़त बनाकर बिहार विधानसभा चुनावों में भारी जीत की ओर अग्रसर है। राजद, कांग्रेस और वाम दलों का विपक्षी महागठबंधन 33 सीटों पर बढ़त हासिल कर सका, जो 2020 के चुनावों में मिली सीटों से 81 कम है। मोदी ने कहा, "एनडीए ने राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखते हुए हमें भारी बहुमत दिया है।"

Advertisment

 modi | p odi | PM Modi Address | PM Modi Address To Nation LIVE | bihar election | bihar election 2025

pm modi modi bihar election 2025 bihar election PM Modi Address To Nation LIVE PM Modi Address
Advertisment
Advertisment