Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन चार राशियों के जातक सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताएं, आप भी जानें अपना राशिफल

ग्रहों की गति को देखते हुए शुक्रवार का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए मेहनत और उत्साह से भरा रहेगा। कामकाज में आपकी ऊर्जा बढ़ी रहेगी और मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

author-image
Mukesh Pandit
Daily Rashifal 14Nov 2025

Aaj ka Rashifal:14Nov 2025: दैनिक पंचांग : 14 नवंबर 2025 का दैनिक पंचांग मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ शुक्रवार के दिन विशेष शुभ-अशुभ योग लेकर आया है। पंचांग के अनुसार दशमी तिथि रात 12:50 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात 9:19 बजे तक रहेगा। वैधृति योग रात 6:15 बजे तक और प्रमुख करण वणिजा दोपहर 12:10 बजे तक, फिर विष्टि रात 12:50 बजे तक रहेगा। आज सूर्योदय प्रातः 6:41 बजे और सूर्यास्त शाम 5:21 बजे है। राहुकाल प्रातः 10:42 से दोपहर 12:01 बजे तक रहेगा, इसी अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:40 से 12:23 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा। चंद्रमा आज सिंह राशि में हैं, जिससे सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ व मीन राशि पर चंद्रबल अच्छा रहेगा। आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में है, अतः यात्रा टालें। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष और शुभ योगों के साथ यह पंचांग संपन्न है। मेष राशि के जातकों के लिए मेहनत और उत्साह से भरा रहेगा। कामकाज में आपकी ऊर्जा बढ़ी रहेगी और मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण होंगे। जानिए अपना भी राशिफल।

मेष (Aries)

मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेष राशि के जातकों के लिए मेहनत और उत्साह से भरा रहेगा। कामकाज में आपकी ऊर्जा बढ़ी रहेगी और मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण होंगे। 

यदि कोई पुरानी शारीरिक समस्या थी, तो उससे राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे समय बिताएंगे, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। संतान की पढ़ाई-लिखाई के लिए भी यात्रा की संभावना है। 

धन संबंधी परेशानी दूर होगी, डूबा हुआ धन वापस मिलने के आसार हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे, इसलिए सावधानी और समझदारी से काम करें। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। 

Advertisment

प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। वाद-विवाद से बचें, खासकर करीबी लोगों के साथ संतुलित व्यवहार रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और उधार-लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी है।

वृष (Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और संतुलन लेकर आएगा। घर-परिवार और दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और कामों में सफलता प्राप्त होगी। 

नए संबंधों की संभावना है, खासकर सिंगल लोगों के लिए। कार्यक्षेत्र में पुराने विवाद हल हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, विशेषकर मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

Advertisment

कठिनाइयां कम होंगी। निवेश को लेकर समझदारी बरतें। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। ध्यान रखें कि जल्दबाजी आपके लिए ठीक नहीं होगा, धैर्य और संयम से काम लें। 

आज का दिन आपके पक्ष में रह सकता है । कठिन समस्याओं का समाधान मिल सकता है। धन की स्थिति अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। 

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सुखद और सफलतापूर्ण रहेगा। कामकाज में तनाव कम होगा और संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। सरकारी और आधिकारिक कामों में फायदा मिलेगा।

Advertisment

आर्थिक स्थिति सुधरेगी और धन की प्राप्ति की संभावना है। व्यावसायिक फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाजी से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 

स्वास्थ्य संभालें और खासतौर पर तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आज आपके प्रयासों का फल आपको उत्साहित करेगा।  इस दौरान आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिल सकती है। 

साथ ही कारोबार बढ़ाने के लिए आप सोच विचार करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन सुखद कहा जा सकता है।

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि वालों को आज आत्मविश्वास से भरा दिन मिलेगा। करियर में उन्नति के कई मौके हैं और वित्तीय मामलों में लाभ होगा। बैंकिंग और निवेश संबंधी फैसले सफल रहेंगे। पारिवारिक मुद्दों को आपसी बातचीत से सुलझाना बेहतर होगा। 

वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा और साथी का सहयोग मिलेगा। कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं, इसलिए सावधानी आवश्यक है। जोखिम भरे कार्यों से बचें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। 

घर की मरम्मत या नवीनीकरण के लिए उचित समय है। आपके कामों का प्रभाव सामाजिक स्तर पर भी दिखाई देगा। जीवन में संयम और संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। 

ज्यादा से ज्यादा सामाजिक संपर्क बढ़ाने से आपको लाभ होगा। साथ ही आज आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपने प्रयास में कोई कमी न आने दें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आपकी मेहनत से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। 

वित्तीय मामलों में अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। आज आप अपने आत्मविश्वास से नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। दायित्वों का पालन करें। 

अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आज उनके आसपास के लोग बहुत प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। उमंग और उल्लास के साथ आप अपनी सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारी वर्ग के जातक आज कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। 

उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। उमंग और उल्लास के साथ आप अपनी सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारी वर्ग के जातक आज कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कन्या (Virgo)

कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभ और सुख दोनों लाने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खासतौर पर नौकरीपेशा या कारोबारी लोगों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं।

रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, विशेषकर मानसिक तनाव में कमी आएगी। परेशानी के बावजूद आप अपनी सूझबूझ से हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।

घर-परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।  कन्या राशि के जातकों के आज अपने अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आप आज परंपरा से हटकर कार्य करना पसंद करेंगे। 

जो आपके अधिकारियों के पसंद नहीं आएगा। व्यापारियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठोर मेहनत करनी पड़ेगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

तुला राशि के जातकों को आज का दिन सफलताओं से भरा रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कार्य में प्रगति के योग हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और जरूरी निवेश कर सकते हैं। 

प्रेम जीवन सुधरेगा और साथी का पूर्ण समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान का ध्यान रखें। आज का दिन नई योजनाओं को लागू करने और नए संबंध बनाने के लिए शुभ है। 

अपने वाणी पर संयम बनाए रखें। आज आपके दुश्मन आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं, और आपके काम में बाधा पहुंचा सकते हैं। आपको सलाह है कि फिलहाल, लड़ाई झगड़े से बचें और सही समय आने का इंतजार करें। 

रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलने की संभावनाएं हैं। आज आपके दुश्मन आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं, और आपके काम में बाधा पहुंचा सकते हैं। आपको सलाह है कि फिलहाल, लड़ाई झगड़े से बचें और सही समय आने का इंतजार करें। 

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उमंग और उत्साह के साथ बीतेगा। काम में नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। 

प्रेम जीवन में रोमांस की वृद्धि होगी और जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मनोबल उच्च रहेगा, और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें।  

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, मनचाहा रिश्ता आ सकता है।आर्थिक विकास, कार्य और शिक्षा में सफलता, स्वास्थ्य का ध्यान। अपने काम धंधे में परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए आक्रामक रूप से प्रयास करेंगे। 

व्यापारियों को मित्रों के सहयोग से काम धंधे को बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप मानसिक रूप से खुद को काफी मजबूत पाएंगे। धन लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं।

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपकी व्यावसायिक समस्याओं का समाधान करेगा।

करियर संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद करेगा। नए काम शुरू करने के लिए शुभ अवसर है, बस अपने कौशल और रचनात्मक सोच का सही उपयोग करें। हालांकि, किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचना होगा, क्योंकि जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी, जीवनसाथी के साथ समय बिताने का आनंद मिलेगा। 

संतान के स्कूल-शिक्षा से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, तनाव से बचें और आवश्यकता हो तो विश्राम अवश्य करें। आज के दिन अपने विचारों को स्पष्ट और सकारात्मक बनाए रखें, क्योंकि इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn)

मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि वाले आज मिश्रित अनुभव कर सकते हैं। आर्थिक तंगी और व्यावसायिक उतार-चढ़ाव से निपटना होगा। कुछ पुराने मामलों से संबंधित परेशानियां आज उभर सकती हैं। 

इसलिए पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव का बेहतर उपयोग करें, इससे आप लाभान्वित होंगे। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, जिससे घरेलू वातावरण प्रभावित हो सकता है, अतः संयम बनाए रखें।

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, खासकर पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम या धार्मिक क्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को शांति और सुकून प्राप्त होगा। लाभ की संभावनाएं ठीक-ठाक है।

वाहन ड्राइव करते समय सावधानी की जरूरत है। दफ्तर या घर में आपसी तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। परिस्थितियां बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। पार्टनरशिप से संबंधित कामों में भी पारदर्शिता बनाए रखना अच्छा रहेगा। 

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का दिन होगा। आपको कई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो आपके भविष्य को प्रभावित करेंगे। घर-परिवार में उत्साह और प्रेम बना रहेगा। 

सामाजिक कार्यों में सक्रियता दिखाई देगी, जिससे सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ और निवेश के लिए शुभ दिन है, परंतु जोखिम भरे फैसलों से बचना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचाव जरूरी है। 

परिवार के सदस्यों के साथ सम्मान और सहयोग बनाने की चेष्टा करें। पुरानी रंजिश या मतभेद को भुलाकर मेलजोल बढ़ाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी।

सामाजिकता बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार की देखभाल में भी आपका ध्यान जाएगा।  वैचारिक मतभेद से बचें। आपका आक्रामक स्वभाव सहयोगियों के साथ आपके रिश्तो को खराब कर सकता है।

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में सफलता के योग हैं, खासकर उच्च अधिकारीयों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पुराने ऋणों से राहत मिल सकती है। 

सामाजिक और पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, अतः अपने विचारों को नियंत्रण में रखें। प्रेम जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे दूरी आ सकती है, ऐसे में संवाद बनाये रखना आवश्यक होगा। 

स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन आलस्य और कम मेहनत से बचना चाहिए। आत्म-विश्वास बढ़ाने के लिए ध्यान योग और व्यायाम को शामिल करें। घर में धार्मिक कार्यों में भाग लेकर मानसिक शांति पाएंगे।

पूर्व में की गई आपकी मेहनत का परिणाम आज आपको मिल सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा, मिलकर पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। 

daily horoscope Oct 2025 |  rashifal today | rashifal prediction | astrology news Today | Today rashifal prediction rashifal today 

rashifal today Today rashifal prediction astrology news Today rashifal prediction prediction rashifal today Today rashifal prediction rashifal today daily horoscope Oct 2025
Advertisment
Advertisment