'सांच को आंच नहीं' 1979 की बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक प्रेमचंद द्वारा लिखी गई कहानी पंच परमेश्वर से प्रेरित थी। इस फिल्म में अरुण गोविल , ओम शिवपुरी और उर्मिला भट्ट ने अभिनय किया है और इस फिल्म से अभिनेत्री मधु कपूर ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म फ्लॉप रहीं थी।
'अय्याश' 1982 की भारतीय बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण और निर्देशन शक्ति सामंत ने किया है। यह फिल्म बिमल मित्रा के उपन्यास और 1972 की बंगाली फिल्म स्त्री की रीमेक पर आधारित है। यह फिल्म संजीव कुमार और रति अग्निहोत्री जैसे बड़े नाम होने के बाद भी हिट नहीं हो सकी थी।
इस फिल्म में अरुण गोविल ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी।
1985 की इस रोमांटिक मूवी में अरुण गोविल के साथ शोमा आनन्द मुख्य भूमिका में थी। ये दिलं भी बुरी तरह पीट गई थी।
'बन्नो' 1987 में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म भी अरुण गोविल की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
1997 में रिलीज हुई फिल्म 'लाखा; भी डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म के फ्लॉप होने से अरुण गोविल के फिल्मी करियर पर बुरा प्रभाव पड़ा।
'हुकस बुकस' साल 2023 में रिलीज हुई स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन विनय भारद्वाज ने किया है। फिल्म में अरुण गोविल, के अलावा दर्शील सफ़ारी, सज्जाद डेलाफ्रूज़, गौतम विज और मीर सरवर हैं। दर्शील ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के फैन का किरदार निभाया है। बड़ी स्टारकास्ट और अच्छे कंटेन्ट के बावजूद ये फिल्म फ्लॉप रहीं थीं।