/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/18/DiljitDosanjh-f231618f.jpg)
DiljitDosanjh Photograph: (ians)
मुंबई। आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' से अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझका दमदार फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में दिलजीत, भारतीय वायुसेना के वीर सपूत फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभाएंगे। सेखों, 1971 के युद्ध के दौरान श्रीनगर एयरबेस की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे और वह परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले वायुसेना के एकमात्र अधिकारी हैं।
फिल्म 'बॉर्डर-2'
पोस्टर में दिलजीत, पायलट की वर्दी में फाइटर जेट के कॉकपिट में खून से सने चेहरे और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं, जो युद्ध के भीषण माहौल को दर्शाता है। दिलजीत ने यह लुक शेयर करते हुए लिखा, "इस देश के आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं।" फिल्म 'चमकीला' से दर्शकों पर अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ बहुत जल्द फिल्म 'बॉर्डर-2' से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ का पहला लुक सामने आ गया है।
भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर
फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से 1971 में पाकिस्तानी के लड़ाकू विमानों के परखच्चे उड़ा दिए थे। सिंगर का लुक काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है। दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर-2' से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वे बड़ी मूछों और चेहरे पर जोश के साथ लड़ाकू विमान के अंदर बैठे दिख रहे हैं। वे खून से लथपथ हैं। लुक को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस देश के आसमान में गुरु के बाज पेहरा देते हैं।" फैंस भी सिंगर के लुक को देखकर हैरान हैं।
एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "बॉर्डर 2 से आपकी पहली झलक वाकई कमाल की है। 23 जनवरी 2026 को लॉन्च के लिए बिल्कुल सही समय है। भारत माता की जय।" एक ने लिखा, "बॉर्डर 2 में दिलजीत कमाल लग रहे हैं। सनी और वरुण ने पहले ही आसमान छू लिया है। अब इस गणतंत्र दिवस धमाके का बेसब्री से इंतजार है।"
भारत-पाकिस्तान युद्ध
इससे पहले 'बॉर्डर-2' से वरुण धवन का लुक रिवील किया गया था। वरुण फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल प्ले कर रहे हैं। मेजर होशियार सिंह दहिया 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे और 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि पाकिस्तान की एक बटालियन ने मेजर और उनके सिपाहियों पर हमला कर दिया था, लेकिन घायल होने के बाद भी उन्होंने कई शत्रु सैनिकों को अकेले मार गिराया था।
फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल प्ले करेंगे, जो उन्होंने 'बॉर्डर' के पहले पार्ट में भी निभाया था। इसके अलावा फिल्म में मोना सिंह, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा भी शामिल हैं।
बता दें कि फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता, निधि दत्ता और कृष्ण कुमार कर रहे हैं, जबकि फिल्म को बॉर्डर ने डायरेक्ट किया है।फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनाया गया था। फिल्म के गाने और कहानी फैंस को बहुत पसंद आई थी और फिल्म ने लगभग 39.6 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का बजट मात्र 10 करोड़ रुपए था। पहली फिल्म के हिट के बाद ही मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया है।
(इनपुट-आईएएनएस)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)