Advertisment

Kamini Kaushal passes away: भारतीय सिनेमा के प्रेमियों में गहरा शोक

भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन हो गया। उन्होंने 98 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अपने लंबे और समृद्ध करियर के दौरान उन्होंने सादगी, प्रतिभा और मजबूत अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

author-image
YBN News
KaminiKaushal

KaminiKaushal Photograph: (ians)

मुंबई। वरिष्ठ अभिनेत्री कामिनी कौशल का 14 नवंबर 2025 को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में लगभग दशकों तक सक्रिय भूमिका निभाई। शुरुआत में उन्होंने 1946 की फिल्म नीचा नगर से डेब्यू किया थी, जिसे कान्स फिल्म समारोह में पुरस्कार मिला था। उनके निधन पर फिल्म-वर्ग और दर्शकों में शोक की लहर है। 

98 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस 

मालूम हो कि भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन हो गया। उन्होंने 98 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके परिवार के करीबी मित्र ने दी। अपने लंबे और समृद्ध करियर के दौरान उन्होंने सादगी, प्रतिभा और मजबूत अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

फिल्मी करियर की शुरुआत

कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में डिग्री हासिल की थी। उन्हें कला और रचनात्मकता में हमेशा गहरी रुचि रही। उन्हें घुड़सवारी, पेंटिंग और भरतनाट्यम में भी महारत हासिल थी।कामिनी कौशल ने 1946 में ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'नीचा नगर' थी। सामाजिक असमानता और गरीब-अमीर के संघर्ष पर आधारित इस फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीता था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई

कामिनी कौशल ने इस फिल्म में न केवल अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया, बल्कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। इनमें 'शहीद', 'नदिया के पार', 'शबनम', 'आरजू', 'बिराज बहू', 'दो भाई', 'जिद्दी', 'पारस', 'नमूना', 'आबरू', 'बड़े सरकार', 'जेलर', और 'नाइट क्लब' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Advertisment

कई बड़े सितारों के साथ किया काम

कामिनी कौशल ने अपने करियर में दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया। कामिनी कौशल ने 2019 में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद की दादी का किरदार निभाया था। इसके बाद 2022 में आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में उनका किरदार दर्शकों के दिलों को छू गया।

दिलीप कुमार के साथ रोमांस

कामिनी कौशल का निजी जीवन भी हमेशा चर्चा में रहा। उन्हें दिलीप कुमार के साथ उनके शुरुआती दिनों का रोमांस भी याद किया जाता है, हालांकि परिस्थितियों और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।कामिनी कौशल के निधन से बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के प्रेमियों में गहरा शोक है। उनका जाना न केवल एक कलाकार की कमी है, बल्कि उस युग का भी अंत है जिसने भारतीय फिल्मों को अपनी अनूठी शैली, सादगी और कला के माध्यम से परिभाषित किया।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment