/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/22/W1WkYGBO0tX5KFfNWedC.jpg)
पुलिस महकमें में अपनी सेवा के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देने पर 21 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। इनमें एसीपी स्वतंत्र देव सिंह सहित 11 को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है जबकि जिले के डीजीपी अजय कुमार मिश्र को डीजीपी का सर्वोच्च सम्मान हीरक पदक मिला है। कई अन्य भी डीजीपी के स्वर्ण व रजत पदक से सम्मानित किए जा रहे हैं।
वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/a10iZePJg2hYjACOsgFa.png)
गाजियाबाद के इंदिरापुरम एसीपी के रूप में तैनात स्वतन्त्र कुमार सिंह इस सूची में सबसे पहले नंबर पर हैं। इन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इनके अलावा वीरता के लिए ये पुरस्कार पाने वालों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, निरीक्षक अब्दुर रहमान सिद्दीकी, फायर स्टेशन ऑफिसर कुंवर सिंह (सेवानिवृत), कांस्टेबल नीरज, संजीव, फायरमैन जोगेंद्र, प्रहलाद सिंह, आयुष्मान शर्मा और फायर सर्विस के चालक सतेंद्र सिंह शामिल हैं।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
इनके अलावा जिले के पुलिस निरीक्षक नागरिक पुलिस धर्मपाल सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जा रहा है। उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस विजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान मिल रहा है।
सराहनीय सेवा के लिए DGP पदक (हीरक)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/YOCj8b6jqaHsksY5XcED.png)
गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का प्रशंसा चिन्ह हीरक मिला है।
सराहनीय सेवा के लिए DGP पदक (स्वर्ण)
जिले में डीजीपी ने सराहनीय सेवाओं के लिए कई पुलिसकर्मियों को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया है। ये पुरस्कार पाने वाले लोगों में उप-निरीक्षक अमित कुमार, मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला, बालेंद्र कुमार, संदीप कुमार, नाहर सिंह को ये पुरस्कार मिला है।
सराहनीय सेवा के लिए DGP पदक (रजत)
मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह, निशांत चौधरी और आरक्षी एवं कुशल खिलाड़ी राजन कुमार को भी ये सम्मान मिल रहा है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us