Advertisment

Election : बार कार्यकारिणी चुनाव में उत्साह, देर रात आएगा परिणाम

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह मतदान प्रक्रिया उत्साह के साथ शुरू हुई। जिला अदालत परिसर में भारी संख्या में अधिवक्ता सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए। लगभग तीन हजार अधिवक्ता अध्यक्ष समेत सात प्रमुख पदों पर चुनाव लड़

author-image
Syed Ali Mehndi
IMG-20251114-WA0254

बार एसोसिएशन चुनाव

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह मतदान प्रक्रिया उत्साह के साथ शुरू हुई। जिला अदालत परिसर में भारी संख्या में अधिवक्ता सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए। लगभग तीन हजार अधिवक्ता अध्यक्ष समेत सात प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ रहे 26 से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अपने वोट से करेंगे। देर रात तक सभी पदों के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला 

अध्यक्ष पद के लिए इस बार कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। ब्राह्मदेव त्यागी, अतुल्य कुमार शर्मा, चन्द्रकांत शर्मा, मुनोश कुमार त्यागी, नरेश चौधरी और राकेश त्यागी (निवाड़ी) अपनी-अपनी टीम के साथ मैदान में हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बार अध्यक्ष पद पर नई सोच और मजबूत नेतृत्व देखने को मिलेगा।सचिव पद के लिए भी चार उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर है। इनमें शशिकांत भाटी, स्नेह कुमार त्यागी, हरेन्द्र कुमार गौतम और वरुण कुमार त्यागी (बयाना) शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी और आदेश कुमार गर्ग के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

त्रिकोणीय मुकाबला 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अतुल कुमार त्यार्गा, मोनू कुमार सेली, रुचिन मेहरा और विनय कुमार पंवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशनुमा परबीन, पूनम गुप्ता, संजय कुमार कश्यप और सचिन कुमार सेन के बीच त्रिकोणीय मुकाबले जैसी स्थिति बन गई है। सह सचिव (प्रशासन) पद पर गुलफाम सिद्दीकी, जितेन्द्र कुमार, रिचा सिंह और सुनील कुमार के बीच प्रतियोगिता है, जबकि सह सचिव (पुस्तकालय) के लिए अमित कुमार पाल, मयंक श्रीवास्तव और राजेन्द्र कुमार गौतम मैदान में उतरे हैं।

मतदाताओं में उत्साह

चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि इस बार कार्यकारिणी से अधिवक्ता कल्याण, बुनियादी सुविधाओं का विकास और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की उम्मीद की जा रही है।परिसर में सुबह से शाम तक मतदान चलता रहा। शाम तक वोटिंग खत्म होने के बाद गिनती शुरू कर दी जाएगी। देर रात तक नए पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद बार एसोसिएशन में नई टीम की कमान किसके हाथों में जाती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Advertisment

Advertisment
Advertisment