Advertisment

Event : वार्षिक उत्सव के लिए श्याम सेवा परिवार ट्रस्ट ने किया भूमि पूजन

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आज शहर में प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रस्ट अपने वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन करने

author-image
Syed Ali Mehndi
IMG-20251112-WA0132

भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता 

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आज शहर में प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रस्ट अपने वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहेगा।

15 नवंबर को होगा कार्यक्रम

संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि वार्षिक उत्सव आगामी 15 नवंबर को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालु एवं श्याम भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में महंत नारायण गिरी जी, महंत गिरीशानंद जी, महंत मछंदर पुरी जी और सुरेश चंद्र गुप्ता (पहाड़गंज, दिल्ली) का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।उत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में “श्याम बाबा का शुकराना भजन संध्या” आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्वविख्यात भजन गायिका ब्रज रस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा जी (पूनम दीदी) अपने मधुर भजनों से वातावरण को श्याममय करेंगी। उनके साथ भजन गायक मोना मेहता (फतेहाबाद), सुशील गौतम (दिल्ली) और संदीप मस्ताना (कानपुर) भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

दिव्य स्वरुप भव्य कार्यक्रम

संस्था ने बताया कि बाबा श्याम के लिए विशाल और आकर्षक पंडाल कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। बाबा के दिव्य स्वरूप को दुर्लभ पुष्पों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में 56 प्रकार के भोग, इत्र वर्षा और सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।प्रेस वार्ता में प्रवीण गुप्ता, संतराम यादव, नवनीत अग्रवाल, के.के. स्वामी, अजय शर्मा, अश्विनी खूंगर, अनिल चौधरी, रविंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा और अतुल मित्तल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने भक्तों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर बाबा श्याम के आशीर्वाद का लाभ उठाएं।

Advertisment
Advertisment