Advertisment

Occasion : गाजियाबाद जिला 50वें वर्ष में प्रवेश, जनपदवासियों को दीं शुभकामनाएँ

देश के प्रमुख औद्योगिक और तेज़ी से विकसित होते शहरों में शुमार गाजियाबाद ने शुक्रवार को अपने स्थापना दिवस पर एक नया पड़ाव छू लिया। जिले ने 49 वर्ष पूरे कर 50वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, महापौर सुनीता दयाल और नगर

author-image
Syed Ali Mehndi
zila-ghaziabad-49_011313055125

जिला गाजियाबाद

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

देश के प्रमुख औद्योगिक और तेज़ी से विकसित होते शहरों में शुमार गाजियाबाद ने शुक्रवार को अपने स्थापना दिवस पर एक नया पड़ाव छू लिया। जिले ने 49 वर्ष पूरे कर 50वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

स्मार्ट सिटी मिशन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि गाजियाबाद ने पिछले कुछ वर्षों में विकास के कई नए मानक स्थापित किए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन, आधारभूत ढाँचे के विस्तार, सड़क–परियोजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और डिजिटल प्रशासन के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुशासित गाजियाबाद का निर्माण करना है, जिसमें जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

स्वर्णिम अवसर

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, हरित और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कचरा प्रबंधन, सड़क निर्माण, पार्कों के विकास और नई शहरी योजनाओं पर काम लगातार जारी है। महापौर ने कहा कि गाजियाबाद का 50वां वर्ष जनपद विकास के लिए ‘स्वर्णिम अवसर’ है और इस दौरान शहर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 एनसीआर में बेस्ट

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी स्थापना दिवस पर गाजियाबाद की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि शहर को आधुनिक और रहने योग्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ गति पकड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक प्रबंधन, सीवर–लाइन सुधार, अर्बन प्लानिंग, जल–निकासी समाधान जैसे क्षेत्रों में कई नई योजनाएँ लागू हो रही हैं। आयुक्त ने कहा कि आने वाले वर्षों में गाजियाबाद NCR के सबसे विकसित जिलों में प्रमुख स्थान बनाएगा।

Advertisment

1976 में बना था जिला

गौरतलब है कि गाजियाबाद की स्थापना 14 नवंबर 1976 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी द्वारा की गई थी, जब इसे मेरठ से अलग कर एक स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। तब से लेकर अब तक यह शहर तेजी से बढ़ते उद्योगों, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवासीय विकास का केंद्र बन चुका है।दिल्ली से सटा होने और यातायात कनेक्टिविटी मजबूत होने से गाजियाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

Advertisment
Advertisment