/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/02/Y2tpv4oOaVRdMFDcBhQR.jpeg)
आप ने यूपी में 10 नए प्रदेश प्रवक्ताओं की पहली सूची की जारी Photograph: (YBN)
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूती देने के लिए 10 नए प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की स्वीकृति के बाद मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने इस सूची की घोषणा की। यह सभी प्रवक्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
नव-नियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए 10 नए प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा की है। इस सूची में फैसल खान लाला (रामपुर), मुकेश सिंह (वाराणसी), विकास शर्मा (बुलंदशहर), रमन सिंह (हमीरपुर), तरुणीमा श्रीवास्तव (गाजियाबाद), संजीव निगम (कानपुर), प्रखर श्रीवास्तव (लखनऊ), मोहम्मद तकी (लखनऊ), अंकुश चौधरी (मेरठ) और प्रशांत कुमार यादव (फिरोजाबाद) को शामिल किया गया है। पार्टी का मानना है कि ये सभी प्रवक्ता प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सभी नव-नियुक्त प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाएगी।
जनता की आवाज बुलंद करने का संकल्प
मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि यह सभी प्रवक्ता पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक पहुँचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी शक्ति के साथ उठाएगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।