/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/12/yogi-adityanath-2025-11-12-13-50-52.jpg)
CM Yogi ने जूनियर बालक विश्वकप हॉकी ट्रॉफी का लखनऊ में किया स्वागत बोले- गौरव का क्षण Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की ट्रॉफी का बुधवार को लखनऊ में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय है। इस ट्रॉफी का यहां आना यूपी के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण कराने वाला क्षण है। बता दें कि जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में भारत, चीन, बेल्जियम जापान, स्पेन, न्यूजीलैंड चिली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत 24 टीम हिस्सा ले रही हैं।
मेजर ध्यानचंद और केडी सिंह बाबू का किया जिक्र
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और हॉकी के शानदार खिलाड़ी केडी सिंह बाबू को याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने उत्तर प्रदेश की धरती में जन्म लिया था। उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने तीन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोट्र्स विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। इस साल से उसका पहला सत्र शुरू हो चुका है। उन्होंने केडी सिंह बाबू का भी जिक्र किया। कहा, वह भी उत्तर प्रदेश में जन्मे थे। उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए बाराबंकी में उनके निवास को एक म्यूजियम के रूप में बनाया जा रहा है।
यूपी के हॉकी खिलाड़ियों का किया जिक्र
सीएम ने उत्तर प्रदेश हॉकी खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश ने अनेक ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने हॉकी इंडिया को सम्मान दिलाया। पद्म पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद शाहिद, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ. आरपी सिंह, सुजीत कुमार, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, रजनीश मिश्र, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान, एमपी सिंह, जगवीर सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, ललित उपाध्याय, दानिश मुतजबा, राजकुमार पाल, प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, पुष्पा श्रीवास्तव, प्रीति दुबे जैसे हॉकी के खिलाड़ियों के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी उत्तर प्रदेश के राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, मुमताज, साक्षी, ज्योति, पूर्णिमा महिला व पुरुष वर्ग की सीनियर-जूनियर भारतीय टीम में चयनित होकर प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।
विश्वकप में हॉकी खिलाड़ियों के विजय की कामना
योगी ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से जुड़े समस्त पदाधिकारियों का लखनऊ आगमन पर स्वागत करते हुए एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के सफल आयोजन की भी शुभकामना दी। उन्होंने विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों के सफलता की मंगलकामना भी की। समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एल वाई वी, निदेशक डॉ. आर पी सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, डीजी हॉकी इंडिया कमांडर आर के श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश कुमार मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय समेत हॉकी इंडिया से जुड़े भी अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
टूर्नामेंट में पहली बार 24 टीमें लेंगी भाग
बता दें कि एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन
CM Yogi ने जूनियर बालक विश्वकप हॉकी ट्रॉफी का लखनऊ में किया स्वागत बोले- गौरव का क्षण https://t.co/qAspWWbW46@myogiadityanath@BJP4India@BJP4UPpic.twitter.com/LaSk0bHi8s
— Deepak Yadav (@deepakhslko) November 12, 2025
28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा। टूर्नामेंट में पहली बार 24 टीमें भाग लेंगी। मेजबान भारत, जिसने वर्ष 2001 और 2016 में यह खिताब जीता था, इस बार घरेलू धरती पर तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा।
yogi adityanath | CM Yogi Adityanath
यह भीप पढ़ें- Lucknow News : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बजेगी शहनाई, शादी समारोह की 41 बुकिंग बहाल
यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन पर बुक हुये 974 फ्लैट, 17 नवम्बर तक बढ़ा डिस्काउंट ऑफर
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us