/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/24-1a-2025-11-02-07-08-30.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। तहजीब, संस्कृति और परंपराओं के शहर वाले हमारे लखनऊ शहर में आज यानी 2 नवंबर को भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-
प्रमुख कार्यक्रम
क्रिकेट : वीमेंस अंडर-19 टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे से।
दीक्षांत समारोह : डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आशियाना स्थित विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 9.30 बजे। सुप्रीम कोर्ट को जस्टिस सूर्यकांत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद।
पुलिस भर्ती परीक्षा : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सुबह राजेंद्र नगर स्थित डीएवी कॉलेज सहित 45 केंद्रों पर सुबह 10 बजे।
सम्मेलन : राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की ओर से विराट संत सम्मेलन व काव्य गोष्ठी हजरतगंज स्थित लोक निर्माण भवन के विश्वेश्वरैया हाल में सुबह 10 बजे।
दीक्षांत समारोह : इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह कुर्सी रोड स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह 10.30 बजे।
कीर्तन : श्री गुरु सिंह सभा की ओर से साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर भव्य नगर कीर्तन नाका हिंडोला स्थित गुरुद्वारे में दोपहर 1 बजे।
देव दीपावली : मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी की ओर से देव दीपावली का आयोजन डालीगंज स्थित गोमती नदी किनारे मन कामेश्वर उपवन घाट पर दोपहर 1 बजे।
समारोह : अथर्व इंडिया अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान की ओर से पुस्तक लोकर्पण व सम्मान समारोह गोमती नगर स्थित एल्डिको ग्रीन इफिल क्लब में दोपहर 3 बजे।
हैंडबॉल : राज्य महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में 3 बजे से।
कविता पाठ : कवि हरि प्रकाश उपाध्याय की ओर से कविता पाठ का आयोजन इंदिरानगर में सुषमा हास्पिटल के पीछे शाम 4 बजे।
देव दीपावली : राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से देव दिवाली गोमती नदी स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में शाम 5 बजे।
पुस्तक विमोचन : हिंदी पुस्तक अच्छे इलाज के 51 नुस्खे का विमोचन संगीत नाटक अकादमी में शाम 6.30 बजे।
जन्मोत्सव : श्री श्याम जन्मोत्सव बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में रात 8 बजे।
नुक्कड़ नाटक : वी यंगस्टर्स फाउंडेशन की ओर से नुक्कड़ नाटक गोमती नगर स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे में रात 10 बजे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us