/young-bharat-news/media/media_files/2025/12/02/02-n7-2025-12-02-19-33-03.jpg)
डॉ. आरपी सिंह का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व अब खेल प्रशासक के तौर पर हॉकी के प्रमोशन के लिए सक्रिय उत्तर प्रदेश के डॉ. आरपी सिंह एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में जूरी ऑफ अपील के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन तमिलनाडु में 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस संबंध में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष तय्यब इकराम ने इस आशय के लिए पत्र भी जारी कर दिया है।
बड़ी जिम्मेदारी और गौरव बताया
डॉ. आरपी सिंह हॉकी इंडिया के मुख्य चयनकर्ता होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक भी हैं। पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता रहे डॉ. आरपी सिंह ने जूरी ऑफ अपील का हिस्सा बनाए जाने पर इसे बड़ी जिम्मेदारी और गौरव बताया। डॉ.आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं और दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990), एशिया कप-1989) की भी पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे रहे हैं।
उन्होंने विश्वकप (1986 लंदन, 1990 लाहौर) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह प्री ओलंपिक-1988 में स्वर्ण पदक विजेता टीम के भी सदस्य रहे हैं। खेल कॅरियर में सुल्तान अजलान शाह जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम के भी सदस्य रहे डॉ.आरपी सिंह वर्तमान में यूपी हॉकी के भी अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें : UP Politics: अखिलेश का बड़ा आरोप, मतदाता सूची से लोगों के नाम काट रहे चुनाव आयोग और भाजपा
यह भी पढ़ें : UP News: सीएम योगी बोले- संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता बनाएगी प्रभावी पुलिस अधिकारी
यह भी पढ़ें : UP Politics: BLO की दिक्कतों और आत्महत्या जैसी घटनाओं पर गंभीर संवाद हो : मायावती
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)