Advertisment

UP में अवैध ई रिक्शा-ऑटो के खिलाफ हुई कार्रवाई, दूसरे दिन 1000 से अधिक हुए सीज, 3093 के कटे चालान

प्रदेश में नागरिकों को सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ सख्त अभियान जारी है।

author-image
Abhishek Mishra
today more than 1000 were seized 3093 challans were issued

यूपी में अवैध ई रिक्शा-ऑटो के खिलाफ हुई कार्रवाई

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

प्रदेश में नागरिकों को सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई, जो बुधवार को भी पूरे प्रदेश में प्रभावी रहा।

दूसरे दिन इतने ई-रिक्शा सीज, हजारों के चालान

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के अनुसार, इस अभियान के तहत बुधवार को 1007 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गए, जबकि 3093 वाहनों का चालान किया गया। इससे पहले मंगलवार को 915 ई-रिक्शा सीज किए गए थे और 3035 का चालान हुआ था। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसके साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Advertisment

अलग-अलग जिलों में हुई कार्रवाई

अभियान के नोडल अधिकारी, अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को विभिन्न संभागों में कार्रवाई की गई, जिसमें आगरा संभाग में 444, लखनऊ में 377, कानपुर में 277, गाजियाबाद में 257, झांसी में 216, वाराणसी में 161, अलीगढ़ में 140, अयोध्या में 135 और मुरादाबाद में 120 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गए। यह अभियान प्रदेश में यातायात को सुव्यवस्थित करने और अवैध वाहनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

Advertisment
Advertisment