Advertisment

UP News : जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

author-image
Vivek Srivastav
01 a2 (2)

जनता दर्शन में सीएम योगी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।  
उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वे तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जबरन जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। प्रतिकूल मौसम के चलते इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया था।

महिलाओं की संख्या अधिक रही

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास सीएम योगी खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को इत्मीनान से सुना और समझा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेटट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें: Crime News:एसटीएफ ने फर्जी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर से जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आई मासूम, मां की आंखों के सामने बुझ गई जिंदगी

यह भी पढ़ें: Crime News:उड़ीसा से तस्करी कर लाए जा रहे 2 कुंतल गांजे संग 7 तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक की बरामदगी

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | up government | up gov | UP Government News | CM yogi | CM Yogi Adityanath 

Advertisment
CM Yogi Adityanath CM yogi UP Government News up gov up government up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news
Advertisment
Advertisment