/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/01/bjp-2025-11-01-21-12-04.jpg)
भाजपा ने तय की MLC चुनाव की रणनीति, जीत का यह होगा मंत्र Photograph: (BJP)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में न सिर्फ विधान परिषद चुनावों की रणनीति तय की बल्कि आने वाले पंचायत चुनावों की जमीन भी तैयार की। बैठक में सभी 11 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। इस बात पर भी विचार किया गया कि वोटों का प्रतिशत कैसे बढ़ाया जाए। इसे सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों को यह निर्देश भी दिया गया कि वे SIR अभियान को पूरा सहयोग दें। हर स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूटने पाए।
तय किया विधान परिषद की सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य
दो चरणों में हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी इसमें उपस्थित रहे। चौधरी ने कहा कि हमें इस बार सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करनी है। पिछले MLC चुनाव में भाजपा को सात सीटें ही हासिल हुईं थी। मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर पात्र को मतदाता सूची में जोड़ने का संकल्प लेकर अपने बूथ पर सक्रिय रहें। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे संगठनात्मक सुदृढ़ता, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें।
SIR में सुनिश्चित करें कि किसी का नाम न छूटे
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विधान परिषद चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी लगने का पदाधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि इस के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेना होगा। कहा कि SIR केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अभियान है। विशेष रूप से नए मतदाताओं जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए योजनापूर्वक कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी अन्य स्थान से आकर दूसरे बूथ पर रह रहे है उनके नाम पुराने स्थान जहां वो रहते थे वहां से कटकर आपके बूथ की मतदाता सूची में दर्ज हो इसके लिए भी समन्वय बनाया जाए। धर्मपाल बोले कि संगठन की दृष्टि से यह अभियान एक जनसंवाद एवं जनसंपर्क का अवसर भी है।
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर होगा बड़ा समारोह
बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “आत्मनिर्भर भारत अभियान”, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों, भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 7 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और मतदाता पुनरीक्षण अभियान, पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 7 नवंबर को भारत के राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यापक स्तर पर सहभागिता करनी होगी। “वंदे मातरम” केवल गीत नहीं, यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, और विभिन्न अभियानों के संयोजक सम्मिलित हुए। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।
UP Politics : पिछड़े वर्गों को जोड़ने की मुहिम में जुटी बसपा, मायावती ने दिए निर्देश
यह भी पढ़ें : UP News : जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे
यह भी पढ़ें- UP Politics : कौन हैं प्रज्ञा सिंह, जिन्हें बनाया गया AIPC का अध्यक्ष
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us