Advertisment

Noida Authority ने 210 फैक्ट्रियों को दिया नोटिस, 40 की सूची तैयार, जानिए वजह

नोएडा अथॉरिटी ने सर्वे में सैकड़ों फैक्ट्रियों को शॉप एक्ट के नाम पर ईएसआईसी और पीएफ से बचते पाया। 210 फैक्ट्रियों को नोटिस, 40 और की सूची तैयार।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
Noida Authority
नोएडा, वाईबीएन न्यूज। नोएडा प्राधिकरण ने 210 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा 40 फैक्ट्रियों की सूची और तैयार है, इन्हें भी जल्द ही नोटिस मिलेंगे। नोटिस मिलने के बाद फैक्ट्री मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण ने यह नोटिस उन फैक्ट्रियों को जारी किए हैं जो कर्मचारियों के हक पर डाका डालने के ल‌िए कंपनी को शॉप एक्ट में दर्ज कराए बैठे हैं। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से बाकायदा सर्वे कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि ऐसी ही सैकड़ों फैक्ट्रियां और भी पकड़ी जाएंगी।

अथॉरिटी के सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नोएडा अथॉरिटी ने एक ताजा सर्वे में यह खुलासा किया है कि सैकड़ों फैक्ट्रियां कर्मचारियों को ईएसआईसी और पीएफ जैसी सुविधाएं देने से बचने के लिए शॉप एक्ट के नाम पर चल रही थीं। शुरुआती चरण में 210 फैक्ट्रियों की पहचान की गई है, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सर्वे अभी भी जारी है और 40 फैक्ट्रियों की सूची भी तैयार है। इस रिपोर्ट की एक सूची श्रम विभाग को भी भेजी गई है ताकि वहां से कार्रवाई की जा सके।

फैक्ट्री एक्ट में सामाजिक सुरक्षा देना अनिवार्य

नोएडा में 10,000 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। फैक्ट्री एक्ट के तहत यदि किसी इकाई में 20 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हों, तो उसे पंजीकरण कराना और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ देना अनिवार्य है। कई फैक्ट्री संचालक इस जिम्मेदारी से बचने के लिए अपनी इकाइयों को शॉप के रूप में दर्ज करा रहे थे, जिससे कर्मचारी अपने वैधानिक अधिकारों से वंचित रहे। नोएडा अथॉरिटी की इस कार्रवाई से कई फैक्ट्री संचालकों में खलबली मची है। अब इन इकाइयों को फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकरण कराना होगा और वर्षों से शॉप एक्ट के तहत संचालन का जवाब भी देना होगा।
noida news | Noida Authority 
Noida Authority noida news
Advertisment
Advertisment