/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/01/noida-police-2025-11-01-19-16-41.jpg)
Photograph: (X.com)
नोएडा, वाईबीएन डेस्क। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने शनिवार को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान ‘साइबर सुरक्षा एवं नए कानून जागरूकता अभियान 2.0’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और कॉर्पोरेट कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा और नए कानूनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। नोएडा पुलिस का कहना है कि साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता पहली शर्त है।
साइबर ठगी को लेकर दी विस्तृत जानकारी
अभियान के दौरान नोएडा पुलिस टीम ने लोगों को भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 (BSA) से संबंधित प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फिशिंग, पासवर्ड सिक्योरिटी और डिजिटल पेमेंट सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। नोएडा पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क करना और कानून की नई व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक बनाना है। पुलिस ने संदेश दिया- “सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज।”
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कॉर्पोरेट कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा एंव नए कानून जागरूकता अभियान 2.0 के अर्न्तगत भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), भारतीय नागरिक… pic.twitter.com/yqZsOjAGiK
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) November 1, 2025
अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें
नोएडा पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान सोर्स से मिले लिंक पर क्लिक न करें। गूगल से कोई जानकारी हासिल करनी हो तो केवल विश्वसनीय और प्रमाणित श्रोतों का ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर मिलने वाले लुभावने वादों पर यकीन करें। दरअसल साइबर ठग अधिक कमाई का लालच देकर और लुभावने वायदे करके ही लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, सतर्कता आपको साइबर ठगी से बचा सकती है।
noida news | cyber security | Noida police
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us