Advertisment

PALAMU:-साधना, तप, ध्यान व ज्ञान के माध्यम से शिष्य को परमात्मा से मिलाते है गुरू : त्रिपाठी

दुर्गाबाड़ी में गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक उत्सव हुआ आयोजन | पलामू : श्री रामकृष्ण मां शारदा सेवा समिति, मेदिनीनगर के तत्वावधान में स्थानीय दुर्गाबाड़ी परिसर मे गुरूवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया।

author-image
Md Zeeshan Samar
YBN PALAMU

YBN PALAMU

YBN PALAMU:-

Advertisment

इस अवसर पर भगवान श्री रामकृष्ण, मां शारदा, स्वामी विवेकानंद, मां काली व भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद हवन के साथ उत्सव का समापन हुआ। संस्था के अध्यक्ष राजदेव उपाध्याय व पुरोहित देवी प्रसाद बनर्जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। संस्था के सचिव व्यास मुनि त्रिपाठी ने आगंतुक श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सनातन परंपरा में जितने भी व्यासपीठ हैं, वे सभी गुरु-तत्व के प्रतीक हैं। गुरु बिना ईश्वर की प्राप्ति कठिन है। गुरु ही साधना, तप, ध्यान व ज्ञान के माध्यम से शिष्य को परमात्मा से मिलाते हैं । अन्य वक्ताओं ने कहा कि गुरु वही होता है जो शिष्य के जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाकर ज्ञान का प्रकाश देता है। गुरु के प्रति समर्पण व श्रद्धा के माध्यम से ही मोक्ष की ओर बढ़ा जा सकता है। मौके पर श्री रामकृष्ण वचनामृत पाठ, 108 मंत्रों से पुष्पांजलि, भजन-कीर्तन, आरती के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संस्था के कोषाध्यक्ष मानस कुमार आड्डी ने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया। उत्सव में नीना अड्डी, सुनीता देवी, आकृति कुमारी, सुमन उपाध्याय, रितेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, प्रेमजीत जायसवाल, जयंत विश्वास, अभिजीत दास गुप्ता, त्रिशा उपाध्याय, त्रिदेव उपाध्याय सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

Advertisment
Advertisment