Advertisment

Crime News: अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराया, दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के हाकिमपट्टी गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वलीमा कार्यक्रम से घर लौट रहा एक परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब उनका तिपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया।

author-image
Abhishek Panday
accident

accident Photograph: (बाईबीएन न्यूज नेटवर्क)

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के हाकिमपट्टी गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वलीमा कार्यक्रम से घर लौट रहा एक परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब उनका तिपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वलीमा से लौट रहा था परिवार 

दुर्घटना में मृतक महिलाओं की पहचान उतराव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव निवासी रजिया बानों (36) पत्नी इमरान खान तथा बरेठी शैतापुर गांव की शन्नो बानों (31) पत्नी तबरेज खान के रूप में हुई है। हादसे में शन्नो बानों का बेटा अबू जैद (10) और पति तबरेज खान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार हंडिया के एक गेस्ट हाउस में आयोजित वलीमा कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था।

घायल अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक 

हादसे की सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रजिया बानों और शन्नो बानों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अबू जैद और तबरेज खान का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां तबरेज के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है।

परिजनों का कार्रवाई से इनकार 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिपहिया वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक डिवाइडर से टकराते ही दोनों महिलाएं आगे की ओर उछलकर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं। उन्होंने पुलिस को औपचारिक तहरीर देने से इनकार कर दिया है और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते। पुलिस ने हादसे की जानकारी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर अंधेरा और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर न होने को भी दुर्घटना का कारण बताया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: High Court News: हत्या के मामले में सजा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जजों में मतभेद, एक जज ने बरी किया, दूसरे ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

यह भी पढ़ें: High Court News: वन विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक व क्षेत्रीय निदेशक को आपराधिक अवमानना नोटिस

यह भी पढ़ें: High Court News: समय से जवाब न दाखिल होने पर अपर मुख्य सचिव गृह तलब

Advertisment
prayagraj Prayagraj News
Advertisment
Advertisment