/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/01/00-2025-11-01-18-51-53.jpeg)
श्री राम कथा सुनाते कथा वाचक गोविंदाचार्य। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्रीराम कथा महोत्सव सत्संग मंडल की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में आचार्य गोविंदाचार्य महाराज ने देव गुरु वंदना करते हुए हनुमान चालीसा पाठ किया। कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि सीता हरण के बाद भगवान राम को यह ज्ञात हुआ कि लंकापति रावण ने अपनी मुक्ति पाने के लिए सीता हरण किया है। जो स्वर्ण मृग कपटी रावण का मामा था वह मरते समय श्री राम की कृपा से मुक्त हो जाता है। तभी सीता हरण करने वाले का पता बताते हुए मोक्ष प्राप्त किया था।
कथा व्यास ने कहा कि हनुमान जी सुग्रीव से मित्रता करने में मदद करते हैं। सुग्रीव की वानरों की सेना एकत्रित कर सीता की खोज करते हुए सागर तीर पहुंचे तो संपाती दूरद्रष्टा ने बताया कि लंका में अशोक वाटिका में सीता को रखा गया है। तब हनुमान जी को प्रेरित करके भूली हुई शक्ति याद कराते हुए लंका में प्रवेश को भेजा गया। हनुमान ने सीता से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां अशोक वाटिका उजाड़ दी। अक्षय कुमार को मार दिया। राम काज के लिए बंधन में बंधे और शनिदेव अग्नि देव की सहायता से लंका दहन किया। वापस आकर राम जी को समाचार सुनकर पुनः लंकापति रावण को चेतावनी देने के लिए अंगद को भेजने की तैयारी होती है। पूरी कथा सुनाते हुए भजन कीर्तन के साथ वातावरण को शुद्ध भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर भक्त प्रार्थना करते हुए बधाई गीत में झूमते हुए भरी उत्साह रहा। पूजा पाठ कथा कीर्तन में पंडित श्याम आचार्य पंडित सत्य ब्रत तिवारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी पंडित ललित मोहन शर्मा पंडित सीताराम शर्मा शांति शर्मा पंडित मंगल गोविंद गुप्ता सीमा गुप्ता विष्णु सरन अग्रवाल सुधीर वंसल नीता गुप्ता राम नाथ गुप्ता राजरानी गुप्ता अनिल कुमार रस्तोगी ऊषारानी रस्तोगी नीता वंसल सुमन सिंह परिहार प्रेम मधु शोवित प्रदीप कुमार अग्रवाल घी वाले राधा मधु उमा रजनी राधा सुधा सरोज मीना रिथि सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेेंः-
Rampur News: धान खरीद में किसानों का उत्पीड़न, भाकियू ने धरना देकर दी आंदोलन की चेतावनी
Rampur News: जन कल्याण के लिए और मानव जीवन को कई संदेश देने को लिया भगवान ने श्री राम अवतार
Rampur News: श्री गुरुनानक देव जी के 556वें आगमन दिवस पर निकालीं प्रभातफेरी
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us