Advertisment

Rampur News: श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस पर प्रभातफेरी का समापन, शबद-कीर्तन से किया निहाल

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी निकालकर शबद कीर्तन किए गए। संगत में महिलाओं की भी भागीदारी रही।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-11-01 at 4.05.48 PM

प्रभातफेरी निकालती संगत। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी निकालकर शबद कीर्तन किए गए। संगत में महिलाओं की भी भागीदारी रही।

गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से 13 अक्टूबर से प्रभात फेरियां आरंभ हुई थीं। प्रभात फेरी 19 दिनों से निकल रही है। प्रभात फेरी का आज अंतिम दिन था। अंतिम दिन 1 नवंबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर मलकीत सिंह के घर से गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, मदन लाल भाटिया,प्रीतम सिंह के घर होते हुए मनमोहन सिंह के घर से डॉक्टर मीणा महे के घर होते हुए  वापसी में अमरीक सिंह डेयरी  वालों  आदि के घरों का भ्रमण  करते हुए  वापस सुबह 8:15  बजे गुरुद्वारा साहब प्रभात फेरी पहुंची। रास्ते में जगह- जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण हुआ। रास्ते में कीर्तनीय जत्थे एवं  महिलाओं द्वारा गुरबाणी शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे।  

प्रभात फेरी के जत्थेदारों  द्वारा प्रभात फेरी का संचालन करते हुए प्रभात फेरी को निर्धारित मार्गो पर ले जा रहे थे। प्रभात फेरी में काफी संख्या में महिलाएं , बच्चे व पुरुष गुरबाणी का सिमरन करते हुए चल रहे थे। निशान साहिब को प्रभात फेरी के आगे आगे लेकर चलने की सेवा इकबाल सिंह द्वारा की जा रही थी। प्रभात फेरी में जत्थेदार महेंद्र सिंह होरा एवं पपिंदर सिंह, प्रबंधक कमेटी के मेंबर जसमीत सिंह , अमरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा, संतोख  सिंह खालसा  , राज सिंह , मुख्य ग्रंथि सेवा सिंह  एवं   सुरेंद्र सिंह,  राजेंद्र सिंह,  अवतार सिंह ढींगरा, गुलशन जुनेजाl, सत्येंद्र सिंह माटॉ ,मदन लाल, जगजीत सिंह, पारस अरोड़ा , त्रिलोचन सिंह  एवं कीर्तन करती हुई महिलाओं में अमरजीत कौर ,गुरमीत कौर, रविंदर कौर , कमलेश भाटिया  आदि उपस्थित रहे। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में 01 अगस्त 2025 से लगातार संगति रूप में सहज पाठ किए जा रहे हैं, जिनकी समाप्ति 25  नवंबर 2025 को होगी।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: धान क्रय केंद्र प्रभारी के गलत व्यवहार से क्षुब्ध किसानों का हंगामा भोट समिति पर धरना प्रदर्शन

Advertisment

Rampur News: सीताहरण से लेकर लंका दहन तक का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विह्ल

Rampur News: धान खरीद में किसानों का उत्पीड़न, भाकियू ने धरना देकर दी आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

Advertisment
Advertisment