/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/23/1761237874086-2025-10-23-22-14-49.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, खासकर इसलिए क्योंकि झामुमो पहले ही इस गठबंधन से अलग हो चुका है। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के हालिया बयानों ने राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों की चर्चा शुरू कर दी है।
वित्त मंत्री बोले झारखंड में गठबंधन पूरी तरह एकजुट
झारखंड के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक परिपक्व नेता हैं और झामुमो कोई अपरिपक्व कदम नहीं उठाएगा। मंत्री ने भरोसा जताया कि बिहार चुनाव परिणाम के बाद सारे मतभेद स्वतः समाप्त हो जाएंगे।
राजद ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के बयान को बताया निराशाजनक
राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ने सुदिव्य कुमार सोनू के बयान को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा गठबंधन धर्म का पालन करता आया है और झामुमो से भी यही अपेक्षा है। राजद नेता ने कहा कि अगर झामुमो समीक्षा चाहता है तो पार्टी उसका स्वागत करेगी, परंतु सार्वजनिक बयानबाजी से परहेज किया जाना चाहिए।
सुदिव्य कुमार के आरोपों से बढ़ा राजनीतिक तनाव
झामुमो मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस पर राजनीतिक चालबाजी का आरोप लगाया था। उनके बयान के बाद झारखंड महागठबंधन की स्थिरता पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। अब सबकी निगाहें बिहार चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जिनके बाद झारखंड की राजनीति का रुख तय होगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)