/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/1762058113177-2025-11-02-10-05-29.jpg)
रांची, वाईबीएन डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य और मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक तिवारी अपने क्षेत्र और जनता से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं। पर्व-त्योहार के समय जनता के साथ रहने के बजाय वे राजधानी रांची में डेरा जमाए रहते हैं। धीरज दुबे ने कहा कि नवरात्र, दशहरा, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और अब छठ जैसे पावन पर्वों पर भी विधायक अपने क्षेत्र में नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने खुद को सनातनी बताते हुए धार्मिक स्थलों के विकास का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।
रांची प्रेम बना जनता से दूरी का बहाना : दुबे
दुबे ने कहा कि विधायक रांची में रहकर अपने प्रतिनिधियों के जरिए कमीशन वसूली में लगे हैं, जबकि क्षेत्र की सड़कों, मंदिरों और छठ घाटों की हालत बदहाल है। जनता की आस्था और भावनाओं से वे अब पूरी तरह कट चुके हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि गढ़वा की जनता अब जाग चुकी है और आने वाले चुनाव में ऐसे “भागते हुए जनप्रतिनिधियों” को जवाब देगी। स्थानीय लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि विधायक का “रांची प्रेम” कहीं जनता से दूरी का बहाना तो नहीं बन गया है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us