/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/15/1757948742014-2025-09-15-20-36-01.jpg)
रांची,वाईबीएन डेस्क : भाजपा प्रवक्ता के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। सुरक्षा उपकरणों की खरीद पर लगाए गए भाजपा नेता के आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साज़िश का हिस्सा हैं।
सरकार की पारदर्शिता और जांच की प्रक्रिया
पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुरक्षा उपकरणों की खरीद मामले में शिकायत आने पर सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की है। समिति की कार्यवाही निर्धारित नियमों के अनुसार चल रही है और निष्पक्ष रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि केंद्र में उनकी सरकार होने के बावजूद उन्होंने राज्य को जांच में सहयोग क्यों नहीं दिया।
झूठे आरोप से जनता को गुमराह कर रही भाजपा
विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे सख्त कदम हेमंत सोरेन सरकार ही उठा रही है। हर शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया जाता है, लेकिन किसी भी जांच को मीडिया ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का बयान केवल सुर्खियाँ बटोरने और जनता को गुमराह करने की कोशिश है। सरकार न तो भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है और न ही किसी व्हिस्ल ब्लोअर को असुरक्षित बना रही है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)