/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/12/1762921965130-2025-11-12-10-03-22.jpeg)
रांचीवाईबीएन डेस्क: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को लेकर राजधानी रांची में इस बार खास तैयारियां की गई हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर रांची नगर निगम को आयोजन की विशेष जिम्मेदारी दी गई है। निगम ने शहर की साफ-सफाई, सड़कों के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक आयोजनों को गरिमा प्रदान करने की पूरी तैयारी कर ली है। जगह-जगह रंगीन लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में डूबा नजर आएगा।
11 नवंबर से शुरू हुए कार्यक्रम, युवाओं ने दिखाई ऊर्जा
स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत 11 नवंबर को राजधानी में हुई। ‘रन फॉर झारखंड’ नामक मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य की एकता, जोश और युवा शक्ति को प्रदर्शित करना था। रांची नगर निगम ने समारोह को सफल बनाने के लिए सड़कों की सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही, मुख्य मार्गों पर पौधारोपण और प्रकाश व्यवस्था भी की गई ताकि राजधानी का हर कोना आकर्षक दिखे।
14 नवंबर को वॉल पेंटिंग से झलकेगी झारखंड की संस्कृति
स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण 14 नवंबर को होने वाला वॉल पेंटिंग कार्यक्रम होगा। शहर के बिरसा चौक, अल्पसंख्यक भवन परिसर और मोरहाबादी मैदान की दीवारों को सोहराय, खोवर और अन्य पारंपरिक लोक कलाओं से सजाया जाएगा। नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने बताया कि “रांची की दीवारें झारखंड की आत्मा को दर्शाएंगी।” सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान के साथ क्लीन रांची, ग्रीन रांची मिशन भी चलाया जा रहा है। स्थानीय स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से यह आयोजन राज्य की संस्कृति, परंपरा और जनभावनाओं का प्रतीक बनेगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us