अनुष्का के गले लग रोए विराट
आरसीबी की जीत से भी ज्यादा चर्चा में रहा विराट कोहली का वो लम्हा, जब उन्होंने जीत के तुरंत बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाया और खुद को रोक नहीं पाए।
आरसीबी की जीत से भी ज्यादा चर्चा में रहा विराट कोहली का वो लम्हा, जब उन्होंने जीत के तुरंत बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाया और खुद को रोक नहीं पाए।
RCB की जीत के साथ ही विराट के करियर का सबसे बड़ा अधूरा सपना पूरा हुआ। मैदान पर जश्न के बाद जब वो अनुष्का से मिले, तो उनकी आंखों से आंसू बह निकले। अनुष्का ने उन्हें थाम लिया, और विराट बस इतना कह सके – “अब सब पूरा हो गया।”
गले लगते ही दोनों बेहद भावुक हो गए, कैमरों ने हर पल कैद किया।
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर लिखा – "इतना गर्व है तुम पर विराट!"
वो घुटनों पर बैठते हैं, सिर झुकाते हैं… और फिर अचानक उठकर भीड़ चीरते हुए एक दिशा में भागते हैं। वह कोई और नहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा थीं।
वो कुछ नहीं कहते… आंखों से बहते आंसू सब कुछ कह देते हैं। कैमरे के माइक पर बस एक फुसफुसाहट सुनाई देती है "अब सब पूरा हो गया..."
विराट का यह सफर संघर्ष, आलोचनाओं और प्रतिबद्धता से भरा रहा।
आरसीबी के आईपीएल के फाइनल जीत जाने के बाद अनुष्का और विराटा कोहली ने हाथ जोड़कर फैंस का स्वागत कियाा
आरसीबी के आईपीए फाइनल जीत जाने के बाद पति विराट की खुशियों में अनुष्का में दिल से शामिल हुईं। जीत के बाद अनुष्का के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।
आरसीबी के आईपीएल खिताब जीतने के बाद विराट के साथ अनुष्का भी बेहद खुश नजर आईं। इस मौके पर विराट और अनुष्का दोनों आईपीएल की ट्राफी साथ उठाते नजर आए।