/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/22/HUNWzvQt4EozePi5bh5d.jpg)
Photograph: (Google)
00:00/ 00:00
तिरुमला, वाईबीएन नेटवर्क।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तिरुमला मंदिर में अब केवल हिंदू धर्म के लोगों को ही काम पर रखा जाएगा। अन्य धर्मों के कर्मचारियों को मंदिर से स्थानांतरित कर अन्य जगह भेजा जाएगा। इसके साथ ही नायडू ने देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर बनाने की योजना का ऐलान किया।
देश-विदेश में बनाए जाएंगे वेंकटेश्वर मंदिर
नायडू ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है। उन्होंने बताया कि विदेशों में रहने वाले हिंदू भी चाहते हैं कि वहां भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाए जाएं। इसलिए दुनियाभर में जहां भी हिंदू समुदाय की बड़ी संख्या है, वहां वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर स्थापित किए जाएंगे।
सेवन हिल्स क्षेत्र में व्यावसायीकरण पर रोक
नायडू ने सेवन हिल्स क्षेत्र के पास व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सख्ती दिखाई। उन्होंने बताया कि पहले मुमताज होटल को इस क्षेत्र में निर्माण की अनुमति दी गई थी, लेकिन सरकार ने अब 35.32 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस होटल की मंजूरी रद्द कर दी है।
सीएम ने स्पष्ट किया कि सेवन हिल्स क्षेत्र के आसपास किसी भी तरह का व्यावसायीकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि इस क्षेत्र में किसी भी निजी व्यक्ति को व्यवसाय की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से बची थी जान
नायडू ने कहा कि 2003 में हुए जानलेवा हमले में वह केवल भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से बच सके थे। उन्होंने भगवान में अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की और मंदिर क्षेत्र को व्यावसायीकरण से मुक्त रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us