Advertisment

Bihar Elections Result : रुझानों में एनडीए की बढ़त मजबूत—गिरिराज सिंह बोले, बिहार हमारा, अब बंगाल की बारी

बिहार चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की जीत तय है और अगले लक्ष्य के रूप में पश्चिम बंगाल का नाम लिया।

author-image
Ranjana Sharma
nitin 7 (12)

पटना, वाईबीएन डेस्‍क: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। राज्य की जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपेगी, इसका फैसला सामने आने लगा है। वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और राजनीतिक दलों के समर्थकों में उत्साह और तनाव दोनों का माहौल बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने का बड़ा दावा सामने आया है उन्‍होंने कहा कि बिहार में जीत पक्की, अब अगला मिशन बंगाल है। 

नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्‍यमंत्री 

परिणामों के शुरुआती संकेतों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि बिहार की जीत हमारी है। अब बारी बंगाल की है। वहां अराजकता की सरकार है, बांग्लादेशी और रोहिंग्या समर्थक नीतियां चल रही हैं। हम बंगाल भी जीतेंगे। उन्होंने जेडीयू और बीजेपी के संबंधों पर भी बात की और कहा कि दोनों दलों का स्ट्राइक रेट लगभग समान रहेगा। सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि  नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई कंफ्यूजन नहीं है।

राजनीतिक माहौल और पार्टियों की तैयारियां

पटना के राजनीतिक दफ्तरों में गिनती के रुझानों के आते ही हलचल बढ़ गई है। एनडीए कार्यालय में जश्न की तैयारी नज़र आ रही है, वहीं महागठबंधन के नेता संयम बनाए हुए हैं और अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव आयोग लगातार मतगणना की अपडेट प्रदान कर रहा है और यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। हालांकि शुरुआती रुझानों में एनडीए की बढ़त साफ दिखाई दे रही है, कई सीटों पर अंतर बेहद कम है। इसलिए अंतिम परिणाम शाम तक ही स्पष्ट होने की संभावना है। पूरे बिहार की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एनडीए अपनी बढ़त कायम रख पाएगा और क्या नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Bihar elections 2025 Bihar elections bihar elections latest news
Advertisment
Advertisment