Advertisment

Delhi News: बसंत कुंज में तेज रफ्तार BMW ने तीन को रौंदा, एक की मौत

दिल्ली के बसंत कुंज में देर रात एंबियंस मॉल के सामने तेज रफ्तार BMW कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। एक की मौत, दो घायल। पुलिस जांच जारी।

author-image
Dhiraj Dhillon
accident

Photograph: (इंटरनेट मीडिया)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बसंत कुंज इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार BMW कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एंबियंस मॉल के सामने हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, BMW कार अत्यधिक तेज रफ्तार से आ रही थी। बसंतकुंज में एं‌बियंस मॉल के सामने अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया और कार सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई, जहां तीन लोग सो रहे थे। यह घटना रात में दो और ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। बीएमडब्ल्यू कार हिमाचल प्रदेश के नंबर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Advertisment

 Accident news | Accident in Delhi | delhi news in hindi | delhi news khas khabar | Delhi news today

Accident news Delhi news today delhi news in hindi delhi news khas khabar Accident in Delhi
Advertisment
Advertisment