/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/dgp-bihar-vinay-kumar-2025-11-02-12-03-34.jpg)
जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोकामा हत्याकांड को लेकर बिहार पुलिस की कार्रवाई पर डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह जांच के अधीन है और सभी गिरफ्तारियां साक्ष्यों के आधार पर की जा रही हैं।
डीजीपी ने कहा- पटना एसएसपी ने प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारी कैसे की गई। यह जांच का विषय है कि घटना में किसकी क्या भूमिका रही। 30 अक्टूबर को मोकामा में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दुलारचंद यादव की मौत हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी और हिंसा हुई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना से जुड़े सभी मामलों में अब तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा- अब तक हथियार बरामद नहीं हुआ है, लेकिन उसकी तलाश जारी है। पहले यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गोली किसने चलाई। हथियार मिलने के बाद फॉरेंसिक जांच की जाएगी।
ताजा खबरों के लिए यंग भारत न्यूज के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
top news in hindi | top news delhi today | top news in english | Today Top News | India Top News | bihar top news | top news 2025 News | aap news update | top news today
- Nov 02, 2025 12:02 IST
मोकामा हत्याकांड पर बोले DGP विनय कुमार- साक्ष्यों के आधार पर हो रहीं गिरफ्तारी
पटना, वाईबीएन डेस्क। जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोकामा हत्याकांड को लेकर बिहार पुलिस की कार्रवाई पर डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह जांच के अधीन है और सभी गिरफ्तारियां साक्ष्यों के आधार पर की जा रही हैं।
डीजीपी ने कहा- पटना एसएसपी ने प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारी कैसे की गई। यह जांच का विषय है कि घटना में किसकी क्या भूमिका रही। 30 अक्टूबर को मोकामा में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दुलारचंद यादव की मौत हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी और हिंसा हुई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना से जुड़े सभी मामलों में अब तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा- अब तक हथियार बरामद नहीं हुआ है, लेकिन उसकी तलाश जारी है। पहले यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गोली किसने चलाई। हथियार मिलने के बाद फॉरेंसिक जांच की जाएगी।#WATCH | Patna, Bihar | On the arrest of JDU's Mokama candidate Anant Singh in the Dularchand Yadav murder case, DGP Vinay Kumar says, "SSP Patna made it clear in the press briefing how the arrests were made. This is all a matter of investigation now. Only after the investigation… pic.twitter.com/p9yPsLsDr2
— ANI (@ANI) November 2, 2025 - Nov 02, 2025 11:54 IST
यूक्रेनी ड्रोन हमले से रूस के ब्लैक सी पोर्ट तुआप्से में धमाका, ऑयल टर्मिनल में लगी भीषण आग
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। शुक्रवार देर रात यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस के ब्लैक सी पोर्ट तुआप्से (Tuapse) में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद ऑयल टर्मिनल में भीषण आग लग गई। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग को काबू में लाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।
रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला देर रात लगभग 2 बजे हुआ जब एक ड्रोन ने ऑयल टर्मिनल के ऊपर आकर विस्फोट किया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में खिड़कियां तक हिल गईं और कुछ इमारतों को हल्का नुकसान पहुंचा। हालांकि, अभी तक किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
तुआप्से पोर्ट रूस का एक अहम ऊर्जा निर्यात केंद्र है, जहां से तेल और गैस की सप्लाई यूरोप और अन्य देशों को की जाती है। यूक्रेन की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रूस ने इसे “आतंकी हमला” करार दिया है। - Nov 02, 2025 11:51 IST
महिला विश्व कप फाइनल: भोपाल की महिला खिलाड़ी बोलीं- आज इतिहास रचेगी टीम इंडिया
भोपाल, वाईबीएन डेस्क। डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है, वहीं भोपाल की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में भी जोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय महिला खिलाड़ियों ने कहा कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा है। खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय टीम इस बार शानदार लय में है और फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
भोपाल की उभरती क्रिकेटर साक्षी यादव ने कहा, “हर भारतीय को अपनी महिला टीम पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने जो खेल दिखाया है, वह प्रेरणादायक है। हमें पूरा भरोसा है कि आज टीम इंडिया इतिहास रचेगी।” देशभर में महिला क्रिकेट के प्रशंसक इस मैच को लेकर उत्साहित हैं और सभी की निगाहें आज के मुकाबले पर टिकी हैं।
VIDEO | Bhopal: As India gears up to face South Africa in the Women’s ODI World Cup final at DY Patil Stadium, Navi Mumbai, women’s cricket players in Bhopal express excitement and confidence in Team India. They say India marched into the final after defeating the mighty… pic.twitter.com/cf6ga30q5p
— Press Trust of India (@PTI_News) November 2, 2025 - Nov 02, 2025 11:47 IST
अलवर में सड़क हादसा: शादी से लौट रहा था परिवार,चार की मौत
अलवर, वाईबीएन डेस्क। राजस्थान के अलवर जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
एएसआई अरुण कुमार के अनुसार, “रविवार शाम करीब 7:30 बजे महेंद्र कुमार अपनी पत्नी, बच्चों और भतीजी के साथ बाइक से शालीमार से अपने गांव नांगल लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र कुमार, उनकी पत्नी, बेटा और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।
#WATCH | Alwar, Rajasthan: Family returning from a wedding met with an accident, 4 died, 2 critical, ASI Arun Kumar says, "... Yesterday, at approximately 7:30 PM, Mahendra Kumar, his wife, their children, and their niece were travelling by bike from Shalimar to their village,… pic.twitter.com/Nt6nvL3irc
— ANI (@ANI) November 2, 2025 - Nov 02, 2025 11:12 IST
मोकामा हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम, तेजस्वी बोले- ‘कानून व्यवस्था ध्वस्त’, चिराग ने दिया करारा जवाब
पटना, वाईबीएन डेस्क। मोकामा हत्याकांड में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब तक जनता आवाज नहीं उठाती, तब तक सरकार सोई रहती है।
#WATCH | Patna, Bihar | On the arrest of JDU's Mokama candidate Anant Singh in the Dularchand Yadav murder case, Mahagathbandhan CM candidate and RJD leader Tejashwi Yadav says, "...This was bound to happen, but PM Modi is coming today, and you can see there is 'maha jungle raaj'… pic.twitter.com/xIgNasRlVA
— ANI (@ANI) November 2, 2025
तेजस्वी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- अगर हमारी सरकार अपराधियों को बचाती, तो पिछली रात की कार्रवाई नहीं होती। हमारी सरकार की नीति साफ है, हम किसी को फंसाते नहीं, और न ही किसी को बचाते हैं। यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। चिराग ने आगे कहा कि सरकार का मकसद त्वरित न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा, “उनका यह अहंकार ठीक नहीं है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा पर बोलते हुए चिराग ने कहा, “जब भी प्रधानमंत्री आते हैं, हमारे गठबंधन को मजबूती मिलती है। केंद्र में प्रधानमंत्री और राज्य में मुख्यमंत्री मिलकर बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।”#WATCH | Patna, Bihar | On the statement of Mahagathbandhan CM candidate and RJD leader Tejashwi Yadav, Union Minister Chirag Paswan says, "If the government had protected criminals, the action taken last night wouldn't have happened. Our government is clear on one thing, and as… pic.twitter.com/2KLBL4gFY8
— ANI (@ANI) November 2, 2025 - Nov 02, 2025 11:04 IST
बक्सर में मनोज तिवारी के रोड शो में बवाल, राजद समर्थकों पर हमले का आरोप
बक्सर, वाईबीएन डेस्क। बिहार में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। सांसद ने दावा किया है कि राजद समर्थकों ने उन पर हमला किया और उनके काफिले को निशाना बनाया।
मनोज तिवारी ने कहा, “हमने डुमरांव और बक्सर में रोड शो किया। उसी दौरान कुछ राजद समर्थक हमारे कार्यक्रम में घुस आए और नारेबाजी करने लगे। पहले हमें हूट किया गया, फिर उन्होंने हमारी गाड़ी पर राजद का झंडा लगाने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया, तो उन्होंने हमारी गाड़ियों को कुचलने और हमला करने की कोशिश की।”
तिवारी ने कहा कि “मोकामा जैसी घटना दोबारा न हो, इसलिए हमने तुरंत वहां से निकलने का फैसला किया, लेकिन भीड़ ने डंडों से हमला कर दिया।” उन्होंने इस घटना को खुला अपराध बताया और कहा कि “हार के डर से राजद वाले हिंसा पर उतर आए हैं।” उन्होंने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज करा दी गई है और उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मनोज तिवारी ने चुनाव आयोग और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की है।#WATCH | Buxar, Bihar: On his claims of being attacked during a roadshow in Dumraon, BJP MP Manoj Tiwari says, "We held a roadshow in Dumraon, Buxar, and I'm shocked at how RJD supporters invaded it... RJD supporters began sloganeering...First, we were hooted at, and then someone… pic.twitter.com/ouP9FF3vbB
— ANI (@ANI) November 2, 2025 - Nov 02, 2025 10:42 IST
अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बोलीं मीसा भारती - सरकार ने चुनाव आयोग के दबाव में की कार्रवाई
पटना, वाईबीएन डेस्क। जदयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह की दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इस पर राजद सांसद मीसा भारती ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई जनता के दबाव और चुनाव आयोग के डर से की गई है।
मीसा भारती ने कहा- मोकामा की घटना पूरे बिहार ने देखी। वहां लगभग 60 गाड़ियों का काफिला था, जो ताकत का प्रदर्शन कर रहा था। अब जब यह मामला चर्चा में आया तो सरकार को थोड़ी शर्म महसूस हुई और चुनाव आयोग की सक्रियता के कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्रवाई के पीछे बिहार सरकार की मंशा साफ नहीं है। यह कदम विपक्ष और बिहार की जनता के बढ़ते दबाव का नतीजा है। बता दें कि 30 अक्टूबर को मोकामा में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को शनिवार देर रात पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया।#WATCH | Patna, Bihar | On the arrest of JDU's Mokama candidate Anant Singh in the Dularchand Yadav murder case, RJD MP Misa Bharti says, "People saw the Mokama incident, we saw a convoy of 60 vehicles and how they demonstrated their power in the Mokama market. It seems that this… pic.twitter.com/VNJiHBr73c
— ANI (@ANI) November 2, 2025 - Nov 02, 2025 09:40 IST
विपक्ष के 'सत्याचा मोर्चा' के आयोजकों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया, वोट चोरी को लेकर था मोर्चा
मुंबई, वाईबीएन डेस्क। मुंबई पुलिस ने महा विकास आघाड़ी (एमवीए)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के विरोध मार्च के आयोजकों के खिलाफ गैरकानूनी रूप से एकत्र होने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने रैली के लिए अनुमति नहीं दी थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) वाली एमवीए ने मनसे के साथ मिलकर मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 'सत्य के लिए मार्च' निकाला।
रैली के विषय में विपक्ष ने दावा किया कि इससे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मदद मिल रही थी। यह मार्च दक्षिण मुंबई के फैशन स्ट्रीट से शुरू हुआ और एक किलोमीटर दूर बीएमसी मुख्यालय पर समाप्त हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, रांकपा (शरदचंद्र पवार) सुप्रीमो शरद पवार, मनसे के राज ठाकरे और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने भाग लिया। विपक्षी नेताओं के भाषण के लिए एक ट्रक पर मंच बनाया गया था। अधिकारी ने बताया कि आज़ाद मैदान पुलिस थाने में आयोजकों के खिलाफ "अवैध रूप से एकत्रित होने और मुंबई पुलिस द्वारा जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।" पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- Nov 02, 2025 09:18 IST
किसी की मर्ज़ी से आरएसएस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता : होसबोले
जबलपुर (मध्य प्रदेश), वाईबीएन डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि किसी की इच्छा मात्र से संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता और ऐसी मांग करने वालों को पिछले अनुभवों से सीख लेनी चाहिए।जबलपुर में आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए, होसबोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि संघ पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
उन्होंने कहा, "इस तरह के प्रयास पहले तीन बार किए गए थे। तब समाज ने क्या कहा था? अदालत ने क्या कहा था? इन सबके बावजूद, संघ का काम बढ़ता रहा। प्रतिबंध लगाने के लिए वाजिब कारण होने चाहिए।"
- Nov 02, 2025 09:00 IST
उत्तराखंड के चमोली में धौली गंगा से 'झील' बनने के बाद मलबा हटाने का काम जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड): उत्तराखंड में चमोली जिले के नीती घाटी में तमक नाले के समीप कुछ माह पूर्व आई बाढ़ के मलबे से धौली गंगा नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने से बनी अस्थायी झील से खतरे की भूगर्भ वैज्ञानिकों द्वारा आशंका व्यक्त किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मौके पर मशीन लगाकर जल प्रवाह को सामान्य करने का कार्य शुरू किया। झील से खतरे की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल तमक का दौरा किया और संभावित खतरे को कम करने के लिए झील के मुहाने से मलबा हटाकर जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए अर्थमूवर मशीन तैनात कीं। जिले की नीति घाटी के तमक क्षेत्र से झील बनने की खबर सामने आते ही प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई थी। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह बात तेजी से फैल गई कि धौलीगंगा नदी का प्रवाह रुक गया है और झील बन गई है।
समाचार एजेंसी पीटीई को अधिकारियों ने बताया कि तमक नाले के क्षेत्र में मलबे से धौली नदी का प्रवाह आंशिक रूप से अवरुद्ध हुआ है जिससे घीली गंगा और धौली गंगा के संगम पर लगभग 300 मीटर लंबी, 60 मीटर चौड़ी और लगभग तीन मीटर गहरी एक अस्थाई झील बन गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नदी के केवल एक चौथाई भाग यानी 15 मीटर में से ही पानी प्रवाहित हो रहा है जिसे अर्थमूवर मशीन द्वारा बढ़ाकर तत्काल 30 मीटर तक चौड़ा करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
- Nov 02, 2025 08:43 IST
मुझे विश्वास है कि भारतीय महिला टीम इतिहास रचेगी, पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव
पुणे, वाईबीएन डेस्क: महिला विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवर को नवी मुंबई में होने वाले मुकाबले में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। आम लोगों से लेकर भारतीय क्रिकेटर तक महिला टीम की हौसलाअफजाई कर रहे हैं। जिस तरह सेमीफाइनल में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, भारतीय महिला टीम को लेकर रोमांच चरम पर पहुंच गय है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने महिला विश्व कप फाइनल में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले पर कहा, "मुझे विश्वास है कि भारतीय महिला टीम इतिहास रचेगी।" उन्होंने कहा आज पूरा भारत महिला क्रिकेट टीम के साथ एकजुट होकर खड़ा है।
VIDEO | Pune: Former Indian cricketer Kedar Jadhav on the India vs South Africa clash in the Women’s World Cup final said, “I believe the Indian women’s team will create history.”#WomensWorldCup#TeamIndia#Cricket
— Press Trust of India (@PTI_News) November 2, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/kb58JbGOrR - Nov 02, 2025 08:15 IST
ट्रंप ने दी चेतावनी, 'ईसाइयों की हत्या' को लेकर नाइजीरिया पर 'गोलीबारी' कर सकता है अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने नाइजीरियाई सरकार पर देश में ईसाइयों की लगातार हो रही हत्याओं को अनुमति देने का आरोप लगाया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने घोषणा की कि अगर स्थिति बनी रहती है, तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी सहायता तुरंत बंद कर देगा और संभावित सैन्य हस्तक्षेप का संकेत दिया। ट्रंप ने लिखा, "अगर नाइजीरियाई सरकार ईसाइयों की हत्या की अनुमति देती रही, तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी सहायता तुरंत बंद कर देगा, और हो सकता है कि वह उस बदनाम देश में 'गोलीबारी' करके उन इस्लामी आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया कर दे, जो ये भयानक अत्याचार कर रहे हैं।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, "अगर नाइजीरियाई सरकार ईसाइयों की हत्या की इजाज़त देती रही, तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी तरह की मदद तुरंत बंद कर देगा और हो सकता है कि उस बदनाम देश में 'बंदूकें बरसाकर' उन इस्लामी आतंकवादियों का सफाया कर दे जो ये भयानक… pic.twitter.com/coiWDAPxWg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025 - Nov 02, 2025 07:45 IST
दर्दनाक हादसा : इंदौर के थिनर गोदाम में भीषण आग का कहर, 2 महिला मजदूर जिंदा जलीं
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में शनिवार रात थिनर के एक गोदाम में लगी भीषण आग में दो महिला मजदूरों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब देवउठनी एकादशी के अवसर पर गोदाम परिसर में दीपक जलाए जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक शर्मा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों महिलाएं बाहर नहीं निकल सकीं। मौके से दो शव बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान ज्योति और रामकली नामक मजदूरों के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक उद्योग में उपयोग होने वाला थिनर बड़ी मात्रा में रखा गया था, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
- Nov 02, 2025 07:20 IST
ओछी हरकत: जासूसी के आरोप में पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने शनिवार को दावा किया कि उनके देश के एक मछुआरे को भारत के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, तरार ने कहा कि समुद्र में मछली पकड़ने वाले एजाज मल्लाह को सैन्य वर्दी, पाकिस्तानी मुद्रा, सिगरेट, माचिस, लाइटर और सिम कार्ड खरीदने के लिए मजबूर किया गया था।
तरार ने कहा, "सितंबर में, जब मल्लाह मछली पकड़ने गया था, तो उसे भारतीय तटरक्षक बल ने गिरफ्तार कर लिया था।"मंत्री ने दावा किया कि मल्लाह से कहा गया था कि उसे जासूसी के लिए मुआवज़ा दिया जाएगा, लेकिन इनकार करने पर उसे दो से तीन साल की जेल होगी। तरार ने दावा किया, "इसलिए इस आम मछुआरे को आखिरकार रिहा कर दिया गया... और उसे कुछ चीज़ें खरीदने के काम पर पाकिस्तान भेजा गया, जिनमें पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तानी सेना और सिंध रेंजर्स की वर्दियाँ शामिल थीं।" मंत्री ने कहा कि जब मछुआरे ने अपने आकाओं द्वारा माँगी गई चीज़ें खरीदने की कोशिश की, तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने उस पर नज़र रखना शुरू कर दिया।तरार ने दावा किया कि मछुआरा सभी सामान के साथ भारत जा रहा था, तभी पाकिस्तानी एजेंसियों ने उसे समुद्र में पकड़ लिया। तरार ने आरोप लगाया कि यह "पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार युद्ध छेड़ने की भारतीय खुफिया एजेंसी की एक बड़ी योजना का हिस्सा था।"
- Nov 02, 2025 06:49 IST
जन सुराज कार्यकर्ता की हत्या के मामले में जदयू मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार
पटना, वाईबीएन डेस्क। पटना पुलिस ने शनिवार को मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अनंत सिंह के बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट स्थित आवास पर पहुँची और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया। सिंह को पूछताछ के लिए पटना लाया जा रहा है।
जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की पटना के मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फेफड़े में चोट और कई पसलियों में फ्रैक्चर के कारण मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम में गोली लगने से मौत की बात से इनकार किया गया है, जिससे बिहार विधानसभा चुनावों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। - Nov 02, 2025 06:35 IST
अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का सदस्य एयरपोर्ट से गिरफ्तार, यूएई से लौटा था
नईदिल्ली, वाईबीएन डेस्क। जापानी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लौटते समय गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नोएडा में उसके अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था, जिसके बाद वह संयुक्त अरब अमीरात भाग गया था। उन्होंने बताया कि द्विबेंदु मोहराणा को भारत लौटते समय भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर रोक लिया गया।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 28 मई को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 19 स्थानों पर की गई समन्वित तलाशी के दौरान उनका नाम सामने आया था, जिसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा स्थित अपने कॉल सेंटर का खुलासा होने के अगले ही दिन मोहराणा भुवनेश्वर से संयुक्त अरब अमीरात भाग गया था। प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि मोहराणा एक अवैध कॉल सेंटर चला रहा था। इसमें जापानी लोगों को झूठे बहाने से धन हस्तांतरित करने के लिए मजबूर किया जाता था। मोहराणा को ट्रांजिट वारंट पर दिल्ली लाया गया और एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया है।
- Nov 02, 2025 06:21 IST
जयपुर में निजी स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर छठी कक्षा की छात्रा की मौत, जांच दल को अंदर जाने से रोका
जयपुर, वाईबीएन डेस्क: पुलिस ने बताया कि शनिवार को यहाँ एक निजी स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर छठी कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं, घटना की जाँच के लिए भेजी गई शिक्षा विभाग की एक टीम ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन ने सहयोग करने से इनकार कर दिया। प्रथम दृष्टया, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लड़की की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। मानसरोवर के एसएचओ लखन खटाना ने संवाददाताओं को बताया कि नीरजा मोदी स्कूल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद एकल छात्रा अमायरा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us