ये हैं दुनिया के 7 सबसे चमत्कारी शिव मंदिर, सावन में करें दर्शन

सावन के महीने में भगवान शिव के दर्शन का विशेष महत्व है। आज हम आपको दुनिया के सबसे चमत्कारी शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे।

पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल के काठमांडु में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर बेहद चमत्कारी है। शवों की अंतिम यात्रा और शिव की आराधना यहां एकसाथ होती है।

अमरनाथ गुफा मंदिर

अमरनाथ में हर साल बर्फ से शिवलिंग का निर्माण होता है। प्रकृति का यह चमत्कार विज्ञान को भी चकित करता है।

पेरुवुदैयार कोविल

राजराजा चोल द्वारा निर्मित यह मंदिर एक विशाल ग्रेनाइट पत्थर से बना है। इसकी वास्तुकला और ऊर्जा दोनों ही अद्भुत हैं।

कैलाश मंदिर, ऐलोरा

एक ही पत्थर को काटकर बनाया गया यह मंदिर स्थापत्य का चमत्कार है। इसे बनाने में किसी मशीन का उपयोग नहीं हुआ है।

सोमनाथ मंदिर

अरब सागर किनारे स्थित यह मंदिर 17 बार तोड़ा गया, लेकिन हर बार फिर से खड़ा हुआ। यह इसकी अमर शक्ति का प्रमाण है।

केदारनाथ मंदिर

हिमालय की गोद में बसा केदारनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर महाभारत कालीन है।

आस्था और चमत्कार का प्रमाण

ये मंदिर सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि चमत्कारों और आस्था का जीता-जागता प्रमाण हैं। दूर-दूर से लोग इनके दर्शन के लिए आते हैं।