घर में पैसे की बारिश के लिए लगाएं ये 8 शुभ पौधे
घर में पैसे की आवक के लिए कुछ विशेष पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इन्हें सही दिशा में लगाना जरूरी है। आइए जानते हैं।
घर में पैसे की आवक के लिए कुछ विशेष पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इन्हें सही दिशा में लगाना जरूरी है। आइए जानते हैं।
कमल मां लक्ष्मी का प्रतीक है और इसे लगाने से घर में धन और सौभाग्य बना रहता है। यह पौधा जल में उगता है, इसलिए घर के वाटर फीचर्स में लगाया जा सकता है।
इस पौधे को "लकी प्लांट" या "डॉलर ट्री" भी कहा जाता है। यह धन को आकर्षित करता है और व्यवसाय में तरक्की लाता है।
यह पौधा फेंग शुई में समृद्धि और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के अंदर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
फेंगशुई के अनुसार यह सौभाग्य, स्वास्थ्य और धन लाता है। इसे कांच के बर्तन में जल में रखा जाता है और मुख्य द्वार के पास या पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।
शमी वृक्ष को शनि देवता का प्रिय माना जाता है और इसे लगाने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। इसे शनिवार के दिन लगाना विशेष शुभ माना जाता है।
तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा लाता है और नकारात्मकता को दूर करता है। घर में उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से शुभ फल मिलता है।
अशोक वृक्ष दुखों को दूर करने वाला और घर में शांति व समृद्धि बनाए रखने वाला माना जाता है। इसे घर के सामने या बगीचे में लगाना उत्तम होता है।
नीम न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है। नीम को घर के आँगन या बगीचे में लगाना शुभ होता है।