Sreeleela Birthday: बिन ब्याही मां बनी खूबसूरत एक्ट्रेस, डॉक्टर से कैसे बनीं डांसिंग क्वीन?

श्रीलीला का जन्म 14 जून 2001 को अमेरिका में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको श्रीलीला से जुड़ी कुछ दिलचसप बातों के बारे में बताएंगे।

अमेरिका में जन्मीं

श्रीलीला साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हिंदी ऑडिएंस में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अमेरिका में जन्मीं श्रीलीला की परवरिश बेंगलुरु में हुई।

डॉक्टर का सपना

श्रीलीला की मां एक चर्चित गायनिकोलॉजिस्ट हैं। घर के माहौल की वजह से श्रीलीला ने भी बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देखा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

एक्टिंग में एंट्री

श्रीलीला ने 2019 में कन्नड़ फिल्म 'किस' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें SIIMA अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद, उन्होंने तेलुगु फिल्म 'पेल्ली संदडी' से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा।

"किस्सिक" गर्ल

'पुष्पा 2' फिल्म के गाने "किस्सिक" में उनका जबरदस्त डांस देखने को मिला। इस गाने ने उन्हें एकदम फेमस कर दिया, और लोग उन्हें "डांसिंग क्वीन" कहने लगे। ये गाना बहुत हिट हुआ, जैसे पहले 'ऊ अंतवा' हुआ था।

दो बच्चों की मां

श्रीलीला ने 2022 में दो दिव्यांग बच्चों को गोद लिया, जिससे वह बिना शादी के दो बच्चों की मां बनीं। यह कदम उनकी दरियादिली दर्शाता है।

पढ़ाई के साथ एक्टिंग

श्रीलीला ने अपनी स्कूलिंग बेंगलुरु से की। उन्होंने अभिनय और डांस के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। 2021 में MBBS की डिग्री भी हासिल की। यह दर्शाता है कि श्रीलीला कितनी मेहनती और टैलेंटेड हैं।

जबरदस्त फैन फॉलोइंग

श्रीलीला की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह इंस्टाग्रामपर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। श्रीलीला अब बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं।