आलिया भट्ट का दिवाली पर देसी लुंगी लुक देख फैंस बोले–सिंपल लेकिन रॉयल

फेस्टिव सीजन में बॉलीवुड सितारों के देसी लुक्स छा रहे हैं, और इस बार आलिया भट्ट ने अपने दिवाली अवतार से सबका दिल जीत लिया। जैसे ही उनकी तस्वीरें आईं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

शीयर कुर्ते के साथ पिंक ब्लाउज और ग्रीन लूंगी का कॉम्बो

कुर्ते के नीचे आलिया ने पिंक स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया और साथ में पिस्ता ग्रीन लूंगी पहनकर लुक को हटके टच दिया। लूंगी पर सिर्फ बॉर्डर एम्ब्रॉयडरी रखी गई, जो सादगी में भी शान दिखा रही थी।

गजरा और फ्लोरल नेकलेस ने पूरा किया लुक

आलिया ने अपने लुक को फ्लोरल जूलरी और बालों में गजरा लगाकर कम्प्लीट किया। मिडिल पार्टीशन और हल्के मेकअप के साथ उनकी खूबसूरती और भी निखर गई।

गजरा और फ्लोरल नेकलेस ने पूरा किया लुक

आलिया ने अपने लुक को फ्लोरल जूलरी और बालों में गजरा लगाकर कम्प्लीट किया। मिडिल पार्टीशन और हल्के मेकअप के साथ उनकी खूबसूरती और भी निखर गई।

पिंक एम्ब्रॉयडेड कुर्ता बना आकर्षण का केंद्र

आलिया ने पिंक कलर का एम्ब्रॉयडेड शॉर्ट कुर्ता पहना था, जिसमें वाइट थ्रेड की चिकनकारी की गई थी। राउंड-वी नेकलाइन और फ्लोरल बूटियों वाले इस कुर्ते ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया।

रणबीर की बाहों में आईं नजर

रणबीर कपूर वाइट फ्लोरल थ्रेडवर्क कुर्ते में दिखे, जबकि बेटी राहा पिंक-गोल्ड शरारा में दीया पेंट करती नजर आईं। तीनों का पारिवारिक लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

पेस्टल शेड में सादगी और एलिगेंस का मेल

आलिया ने दिवाली पर अबू जानी संदीप खोसला का कस्टम-मेड पेस्टल शेड टू-पीस सेट पहना। रीया कपूर ने उन्हें स्टाइल किया। चिकनकारी कुर्ती और धोती-स्टाइल स्कर्ट ने उनके लुक को परफेक्ट फेस्टिव टच दिया।

शाहीन भट्ट और अयान मुखर्जी भी आए नजर

दिवाली पार्टी में आलिया ने बहन शाहीन भट्ट के साथ क्यूट पोज दिया, जो ब्लू सेक्विन कुर्ते में नजर आईं। वहीं अयान मुखर्जी ने ऑरेंज कुर्ता और प्रिंटेड जैकेट पहनकर फेस्टिव वाइब्स को पूरा किया।

आलिया का दिवाली लुक बना ट्रेंडिंग टॉपिक

आलिया भट्ट का यह पेस्टल दिवाली लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनके सादगी भरे लेकिन एलिगेंट स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।