गर्मी में लाभकारी हैं तरबूजा खरबूजा

गर्मी में तरबूज और खरबूजा खाने के कई फायदे हैं। खरबूजा खासकर डिहाइड्रेशन, आंखों की रोशनी और कब्ज जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है। वहीं तरबूज में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।

कैलोरी कम, फायबर से भरपूर

तरबूज में कैलोरी कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। वहीं तरबूज में पोटैशियम अधिक होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

आखों के लिए है फायदेमंद

तरबूज में विटामिन A और C होते हैं, जो त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

ठंडक है देता है खरबूजा

गर्मी में आप तपती धूप और लू से परेशान न हों इसके लिए शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप खरबूजा खाएं. यह स्वाद में मीठा, पानी से भरपूर और शरीर को तरोताजा और ठंडा रखने वाला फल है।

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है

खरबूजे में लगभग 90 प्रतिशत तक पानी होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। दिनभर की भागदौड़ और तेज धूप के बाद खरबूजा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

खरबूजा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। यह पेट को साफ रखने में मदद करता है। भारी भोजन के बाद भी इसे आसानी से पचाया जा सकता है।

खरबूजा का सेवन जरूर करें

खरबूजे में कैलोरी काफी कम होती है, इसलिए जिन लोगों को वजन घटाना है, वे इसका सेवन जरूर करें। फाइबर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने आप बचे रहते हैं।