10 लाख से कम की शानदार इलेक्ट्रिक कारें

MG Comet EV

MG Comet EV भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू होती है।

Tata Tiago EV: बजट में बेहतर रेंज

Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। ये कार एक बार चार्ज करने पर करीब 250-315 किमी की रेंज देती है।

Tata Punch EV: SUV लुक में इलेक्ट्रिक कार

SUV पसंद है तो Tata Punch EV एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी स्टाइलिंग दमदार है और कीमत लगभग 9.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

MG Comet EV में क्या है खास?

MG Comet EV में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 17.3 kWh बैटरी मिलती है। यह कार 200+ किमी की रेंज देती है।

Tata Tiago EV: चार्जिंग ऑप्शन

Tiago EV को फास्ट चार्जर और नॉर्मल चार्जर दोनों से चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से सिर्फ 57 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है।

Punch EV: फीचर्स भी दमदार

Punch EV में 10.25 इंच का टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसकी रेंज 315-421 किमी तक जाती है।

शहर के लिए परफेक्ट हैं ये कारें

इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों का डिजाइन शहरी ट्रैफिक और छोटे रूट के लिए बना है। बजट में शानदार माइलेज और कॉम्पैक्ट साइज इनकी खासियत है।