बेहद खूबसूरत हैं क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, देखें RJ महवाश की तस्वीरें
क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और आरजे महवाश के के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं।
क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और आरजे महवाश के के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं।
आरजे महवाश हाल ही में IPL मैच के दौरान पंजाब किंग्स इलेवन को चीयर करते हुए नजर आईं। उन्होंने चहल के साथ भी तस्वीरें पोस्ट की हैं।
आरजे महवाश ने यजुवेंद्र चहल के साथ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद लोग उन्हें चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मान रहे हैं।
आरजे महवाश ने चहल के साथ दिसंबर 2024 में क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की थी, तब से उनके डेटिंग की खबरें शुरू हुईं।
इसके बाद दोनों को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान एकसाथ स्पॉट किया गया। धनश्री से तलाक के बाद चहल पहली बार किसी लड़की के साथ दिखे।
आरजे महवाश बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कॉन्टेंट क्रिएटर भी हैं।
कॉलेज के दिनों में रेडियो से करियर शुरू करने वाली महवाश सिर्फ रेडियो जॉकी ही नहीं बल्कि एक्टर भी हैं।
आपको बता दें कि यजुवेंद्र चहल का कुछ समय पहले ही धनश्री वर्मा के साथ तलाक हुआ है। इसके बाद चहल का नाम आरजे महवाश के साथ जोड़ा जा रहा है।