Diwali पर पहनें ऐसी साड़ी - पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

दीवाली रोशनी, खुशियों और मां लक्ष्मी के स्वागत का त्योहार है। इस शुभ अवसर पर पारंपरिक परिधान, विशेषकर साड़ी का महत्व बहुत अधिक है। कुछ विशेष रंग मां लक्ष्मी को प्रिय होते हैं। आइए जानें ​दीवाली पर कैसे करें साड़ी का चुनाव?

Photo Credit : Google

सोने-सा चमकीला पीला

पीला रंग ज्ञान, प्रकाश और शुभता का प्रतीक है। दीवाली पर इसे धारण करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

Photo Credit : Google

समृद्धि का प्रतीक लाल

लाल रंग शक्ति, उत्साह और सौभाग्य का द्योतक है। यह मां दुर्गा और मां लक्ष्मी दोनों का प्रिय रंग माना जाता है। लाल रंग की बनारसी या कांजीवरम साड़ी दीवाली की रौनक को दोगुना कर देंगीं।

Photo Credit : Google

पवित्रता और शांति का सफेद

कुछ लोग पूजा में गहरे रंग पसंद करते हैं, पर सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। शुद्धता के लिए सफेद या हल्के ऑफ-व्हाइट रंग की साड़ी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

Photo Credit : Google

धन को आकर्षित करता हरा

हरा रंग प्रकृति, विकास और समृद्धि का सूचक है। यह मां लक्ष्मी को भी प्रिय है। गहरे या पन्ना Emerald हरे रंग की रेशमी साड़ी पहनना दीवाली पर धन-धान्य की वृद्धि के लिए है।

Photo Credit : Google

ऊर्जा और उत्सव का नारंगी

नारंगी रंग ऊर्जा, उत्साह और उत्सव का प्रतीक है। यह रंग सकारात्मकता और साहस लाता है। इस दीवाली चमकीले नारंगी रंग की साड़ी पहनकर आप अपनी लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

Photo Credit : Google

सही रंग क्यों हैं ज़रूरी?

दीवाली पर शुभ रंगों को पहनना केवल फैशन नहीं है यह एक पारंपरिक मान्यता है। मान्यता है कि ये रंग ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित कर देवी-देवताओं को प्रसन्न करते हैं।

Photo Credit : Google

एक्सेसरीज़ से बढ़ाएं लुक

साड़ी के शुभ रंगों के साथ सोने के गहने या सुनहरे पॉलिश वाले गहने पहनें। एक छोटी बिंदी, गजरा और पारंपरिक चूड़ियां आपके फेस्टिव लुक को परिपूर्ण बना देंगी।

Photo Credit : Google