तुलसी और पुदीना का पानी पिएं, गर्मी से मिलेगी राहत
गर्मियों के दिनों में अगर खान-पान पर ठीक से ध्यान न दिया जाए तो डीहाईड्रेशन जैसी दिक्कत हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं।
गर्मियों के दिनों में अगर खान-पान पर ठीक से ध्यान न दिया जाए तो डीहाईड्रेशन जैसी दिक्कत हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं।
अगर आप ऐसी दिक्कतों से बचना चाहते हैं तो तुलसी और पुदीना का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पुदीने और तुलसी की पत्तियों को ब्लेंडर में डालकर पीस लीं। इसमें पानी डालें। काला नमक और नींबू का रस भी मिलाएं। अब ब्लेंडर घुमाएं। हेल्दी ड्रिंक तैयार है।
पुदीना और तुलसी के पानी में बर्फ मिलाकर भी पी सकते हैं। ये शरीर को ताजगी देगा और डीहाईड्रेशन की दिक्कत भी नहीं होगी।
तुलसी और पुदीने में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इस पानी पिएंगे तो आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे।
तुलसी और पुदीना में मौजूद गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इस पानी को पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
ये ड्रिंक वजन घटाने में भी फायदेमंद है। सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।
तुलसी और पुदीने का ड्रिंक शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। ये स्ट्रेस कम करने में भी मददगार है।